Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर 14 नवंबर को राई एजुकेशन सिटी में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम : बड़ौली

Updated on Wednesday, October 29, 2025 19:36 PM IST

चंडीगढ़। दादा कुशाल सिंह दहिया का 350वां बलिदान दिवस 14 नवंबर को सोनीपत के राई एजुकेशन सिटी में मनाया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली कार्यक्रम स्थल के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधिवत हवन-यज्ञ कर कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश भर में निमंत्रण देने के लिए एक बस को भी रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 14 नवंबर को होने वाला यह प्रदेश स्तरीय समारोह दादा कुशाल सिंह दहिया जी के राष्ट्र, समाज एवं स्वतंत्रता संग्राम में किए गए अद्वितीय योगदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके त्याग एवं बलिदान से प्रेरित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरू तेगबहादुर के शीश को सुरक्षित रखने के लिए अपने शीश का दान दिया था। दादा कुशाल सिंह का यह बलिदान आज भी राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य होगा। नई पीढ़ी को भी दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज एक विशेष बस को रवाना किया गया है। यह बस पूरे प्रदेश में लोगों को समारोह में आने का निमंत्रण देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से भी कार्यक्रम को भव्य बनाने और अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संत, महापुरूष और शहीद सभी समाज के होते हैं। लोगों को इनसे प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक नेताओं ने समाज की एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा अपने काम जनता के सामने गिनवाती है। बिहार चुनाव से संबंधित एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी जैसे नेताओं को बिहार के विकास पर ध्यान देना चाहिए। तेजस्वी यादव दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी नीतियों पर विचार करें।
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X