Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरहद पार से चल रहे ड्रग कार्टेल से जुड़ा गुर्गा फिरोज़पुर से 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

Updated on Wednesday, October 29, 2025 19:20 PM IST

सरहद पार से चल रहे ड्रग कार्टेल से जुड़ा एक गुर्गा फिरोज़पुर से 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार


फिरोज़पुर:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस फिरोज़पुर ने सरहद पार से संचालित ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोरा निवासी गांव हबीब, फिरोज़पुर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ-साथ उसका हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पीबी-05-एयू-0504), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा सरहद पार से भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जुड़े अन्य संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआई फिरोज़पुर की पुलिस टीम ने फिरोज़पुर क्षेत्र में कार्रवाई की और संदिग्ध गुरप्रीत उर्फ़ गोरा को लिंक रोड बस्ती खुशहाल सिंह वाला, गांव हसन धूत, फिरोज़पुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के निर्देशों पर यह खेप स्थानीय तस्कर को सप्लाई करने जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय तस्कर की पहचान और पाक-आधारित तस्कर की भूमिका सहित इस व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी फाज़िल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 17, दिनांक 28-10-2025 को दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X