Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डीएपी की भारी किल्लत से किसानों की बढ़ी परेशानी: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, October 28, 2025 16:58 PM IST



हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्यभर में डीएपी खाद की भारी किल्लत और अनाज मंडियों में किसानों की लंबी कतारों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि “हरियाणा का अन्नदाता आज खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है, जबकि भाजपा सरकार तमाशबीन बनी हुई है।” राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में किसानों को डीएपी खाद के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, यह सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाता है।

सरकार की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम

किसानों को हाथों पर मुहर लगवाने जैसी अपमानजनक प्रक्रिया अपनाना निंदनीय है। यह किसानों की गरिमा का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न तो खाद वितरण की व्यवस्था समय रहते की, न ही किसानों की जरूरतों का आकलन किया। परिणामस्वरूप आज खेतों में बुआई का सीजन रुका पड़ा है, और किसान डीएपी के लिए मंडियों में लाचार खड़े हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले ही महंगे डीजल, बढ़ते बिजली दरों, और फसल बीमा घोटाले से त्रस्त हैं। अब खाद संकट ने उनकी कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार ने किसानों की मेहनत और आत्मसम्मान दोनों को कुचलने का काम किया है।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि —
1. सरकार तत्काल डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे।
2. किसानों को मंडियों में लाइन में खड़ा करने और हाथ पर मुहर लगाने जैसी अपमानजनक प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए।
3. खाद वितरण की जिम्मेदारी पारदर्शी ढंग से सहकारी समितियों को दी जाए।
4. लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि “भाजपा सरकार की नाकामी के कारण हरियाणा का किसान आज बदहाल है। भाजपा नेताओं को ‘डबल इंजन’ की बात करने से पहले यह बताना चाहिए कि आखिर किसान कब तक अपमान और संकट झेलेगा।”

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X