Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों के मद्देनज़र आनंदपुर साहिब की सड़कों का बदलेगा स्वरूप

Updated on Friday, October 24, 2025 18:51 PM IST



चंडीगढ़,  
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री गुरु तेग़ बहादर जी के शहीदी दिवस से संबंधित आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आनंदपुर साहिब में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को 15 नवंबर 2025 से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।

श्री गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों के मद्देनज़र आनंदपुर साहिब की सड़कों का बदलेगा स्वरूप

लोक निर्माण मंत्री ने 15 नवंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए



पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि श्री गुरु तेग़ बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब की प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रोशनी व्यवस्था के उन्नयन और अन्य विकास कार्यों की व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना चंडीगढ़ सर्कल के लोक निर्माण विभाग द्वारा अंतिम रूप में स्वीकृत कर दी गई है। इन कार्यों और इनके रख-रखाव के लिए लगभग 24.51 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट निर्धारित किया गया है।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब से दशमेश अकादमी रोड, शहर की अंदरूनी सड़कों, श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैणा देवी रोड तथा अन्य प्रमुख मार्गों का उन्नयन किया जाएगा। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, पुलों और संपर्क मार्गों की मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 77.58 लाख रुपये विशेष मरम्मत और रख-रखाव कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि इस कार्य योजना में सड़कों के किनारों पर लगी लाइटों की मरम्मत और उन्नयन को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही कार्यकुशलता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमित और विशेष मरम्मत, पुराने या क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को बदलना, एलईडी लाइटें लगाने, तथा एल्युमिनियम और कॉपर वायरिंग के आधुनिकीकरण जैसे कार्य भी इस पहल का हिस्सा हैं।

हरभजन सिंह ई.टी.ਓ. ने बताया कि इन कार्यों के लिए कुल 24.51 करोड़ रुपए की राशि अलॉट की गई है।विभाग ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान श्रेष्ठ वातावरण तैयार किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X