Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बीजेपी सरकार न तो खेतों में खड़े पानी की निकासी नहीं करवा पाई है और न ही मुआवजा दे पाई है: अभय सिंह चौटाला

Updated on Friday, October 24, 2025 17:21 PM IST



चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को इनेलो मुख्यालय, चंडीगढ़, में प्रेस वार्ता कर कहा कि हरियाणा में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव होने के कारण किसानों की 9 जिलों में लाखों एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। विडंबना यह है कि बीजेपी सरकार आज तक खेतों में खड़े उस पानी की निकासी नहीं करवा पाई है। इस बेहद गंभीर मुद्दे को लेकर 29 अक्टूबर को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हमने पहले भी सरकार को 30 अक्टूबर तक बारिश के चलते खेतों में हुए जलभराव की निकासी और मुआवजा देने के लिए चेताया था। लेकिन सरकार जलभराव निकासी को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

29 अक्टूबर को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, उनसे मुलाकात कर जलभराव पर तेजी से काम करने और मुआवजा देने के लिए सरकार को हिदायत देने की अपील करेंगे

बीजेपी सरकार न तो आज तक खेतों में खड़े पानी की निकासी नहीं करवा पाई है और न ही मुआवजा दे पाई है: अभय सिंह चौटाला

सरकार धान और बाजरे की फसल को एमएसपी पर खरीदने के बजाय किसानों को 500 से 600 रूपए प्रति क्विंटल सस्ते पे बेचने पर मजबूर कर रही है

स्वर्गीय एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार और रोहतक के स्वर्गीय एएसआई संदीप लाठर द्वारा की गई आत्महत्या की जांच सीबीआई द्वारा की जाए

आज भी हरियाणा की लाखों एकड़ जमीन बारिश के पानी से जलमग्न हुई पड़ी है। किसान अपनी अगली बजाई को लेकर परेशान है। खेतों से समय पर जल निकासी नहीं हुई तो बजाई संभव नहीं होगी और किसानों को फिर से भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को जलभराव पर तेजी से काम करने के हिदायत देने की अपील करेंगे। साथ ही मानसून के चलते किसानों की जो फसल खराब हुई है, उसका मुआवजा देने की मांग की जाएगी ताकि किसान अपनी अगली फसल की बिजाई कर सके। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी भी मौजूद रहे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसान बहुत परेशान है। पहले किसानों को बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 600 रूपए कम बेचना पड़ा। जहां किसानों की धान की फसल की उपज तकरीबन 40 प्रतिशत कम हुई है वहीं सरकार धान को एमएसपी पर खरीदने के बजाय किसानों को 500 से 600 रूपए प्रति क्विंटल सस्ते पे बेचने पर मजबूर कर रही है। सरकार की नीतियों के चलते किसान धान को भी सस्ते में बेचने को मजबूर है। राज्यपाल से मिलने के बावजूद भी यदि सरकार ने जल निकासी को लेकर कड़े कदम नहीं उठाए, तो इनेलो बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन से पहले प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर किसानों को अपने साथ लामबंद करेंगे। किसान आखिर कब तक सरकार की नीतियों से प्रताड़ित होते रहेंगे। कानून व्यवस्था ठप है, महंगाई बढ़ गई, भ्रष्टाचार बढ़ गया वहीं किसान को उसकी फसल का पूरा दाम देने की बजाय फसल को सस्ते में बेचने पर मजबूर कर रही है।
  अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार और रोहतक के स्वर्गीय एएसआई संदीप लाठर के परिजन भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक यह मामला सीबीआई के हवाले करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और लीपापोती करने में लगी हुई है। जबकि मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की आत्महत्या मामला सीबीआई को सौंप दिया है जिसमें किसी ने भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी। इसका मतलब यह है कि सरकार पुलिस में हुई दो मौतों के मामले को दबाना चाहती है। जहां बीजेपी ने प्रदेश को धर्म, मजहब  और जात पात के नाम पर बांटा वहीं सरकार का मकसद पुलिस को जाति के आधार पर बांटकर मनोबल कम करना है। बेहतर होगा सरकार दोनों मामलों की जांच सीबीआई के हवाले कर दे। सरकार ने खुद भी इन दोनों मामलों में मृतकों के परिजनों को सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है। सरकार अपना वादा पूरा करे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर नारनौल की कोर्ट में सीएलयू मामले में दायर चार्जशीट पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भ्रष्टाचार के इस मामले को सबसे पहले इनेलो पार्टी ने उठाया था। हमने कहा था कि यदि भाजपा ने इस मामले में सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो, यह माना जाएगा कि बीजेपी भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। इसके बाद सरकार पर दबाव बढ़ा। अगर बीजेपी सरकार की नीयत ठीक है तो हमने 6 विधायकों के खिलाफ हमने लिखित में दिया था उन सभी के खिलाफ एसआईटी का गठन करके उसकी जांच करे।
 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X