Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन 1 नवम्बर को हिसार में

Updated on Friday, October 24, 2025 17:01 PM IST

 
 
गुरुग्राम। एक नवम्बर को हिसार में नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस महासम्मेलन में देशभर के नेहरावंशी भाग लेंगे। इस विशाल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र संदीप नेहरा ने दी।

नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन 1 नवम्बर को हिसार में
-सभी आवश्यक तैयारियां पूरी : संदीप नेहरा
-सभी समाजों को जोड़ने का काम करेगा महासम्मेलन : संजना सातरोड़


संदीप नेहरा ने बताया कि कुछ समय पहले हिसार में हुई नेहरा खाप की एक मीटिंग में फैसला लिया गया था कि नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन 2 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। लेकिन 2 नवम्बर को देव उठनी एकादशी होने के कारण ज्यादातर भाइयों को महासम्मेलन में आने में परेशानी हो रही थी। अतः सभी से विचार विमर्श करके इसे एक दिन पहले यानी 1 नवम्बर को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। नेहरा खाप राष्ट्रीय का यह महासम्मेलन हिसार में सातरोड खुर्द के पास बाईपास पर स्थित तारा फोर्ड एजेंसी के परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस महासम्मेलन में एकता, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को और ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा।


महासम्मेलन की आयोजक संजना सातरोड़ ने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली समेत देश विदेश के समस्त नेहरा समुदाय के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। महासम्मेलन में दूर-दराज से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। संजना सातरोड़ के अनुसार इस महासम्मेलन के जरिये नेहरा खाप समरसता व सर्वधर्म समभाव का संदेश देगी। संजना के अनुसार नेहरा खाप ने समय-समय पर सर्वसमाज की भलाई के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि
नेहरा खाप का यह राष्ट्रीय महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने नेहरा समुदाय के सभी सदस्यों को इस महासम्मेलन में भाग लेने की अपील की है। यह महासम्मेलन सभी समाजों को जोड़ने का काम करेगा। इस आयोजन से सर्वसमाज में भाईचारे की भावना और ज्यादा विकसित होगी।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X