चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचकर आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की। वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर को चंडीगढ़ में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पूरन कुमार की अंतिम अरदास 26 अक्टूबर को पंचकूला के निकट गुरुद्वारा नाडा साहिब में होगी।
वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले मनोहर लाल
इस बीच गुरुवार को मनोहर लाल ने दिवंगत वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार तथा उनकी दोनों बेटियों से बातचीत की। मनोहर लाल ने अमनीत पी कुमार के साथ इस मामले को लेकर चल रही जांच को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस मामले में परिवार को हर संभव मदद और निष्पक्ष जांच का भी आश्वासन दिया।