Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड: पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Updated on Thursday, October 23, 2025 17:35 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम में बड़ी सफलता के दौरान, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में होशियारपुर के गांव बैंचा के निवासी कृष्ण गोपाल को उनके पुत्र केशव समेत होशियारपुर में ज्वैलरी स्टोर पर जानबुझकर हत्या के लिए की गई गोलाबारी, के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने वीरवार को यहां दी।

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड: पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव

मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान


पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से .32 कैलिबर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए, इसके अलावा उनका मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, को भी जब्त किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स पर 18 अक्तूबर, 2025 को मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों द्वारा मुठभेड़ और हत्या के प्रयास में शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले के बाद, दुकान मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई, जिसमें 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इस संबंध में होशियारपुर पुलिस स्टेशन माहिलपुर में बीएनएस की धारा 336, 324(4) और 3(5) तथा असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 170 दर्ज की गई थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने कहा कि ज्वैलरी की दुकान पर हमले के बाद, डीआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और एसएसपी हुसैरपुर संदीप मलिक की निगरानी में एजीटीएफ और होशियारपुर जिला पुलिस की टीमों ने मामले की जांच की और संदिग्धों की सफल पहचान की। तुरंत कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ पंजाब और होशियारपुर पुलिस की टीमों ने होशियारपुर के गांव महिदूपुर में संदिग्धों कृष्ण गोपाल और केशव को रोका। दोषियों ने मौके से भागने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, लेकिन संक्षिप्त गोलीबारी के बाद उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस टीमों का नेतृत्व एसपी (जांच) परमिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए होशियारपुर गुरप्रीत सिंह और इंचार्ज एजीटीएफ चंदर मोहन कर रहे थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X