Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए दिया आमंत्रण

Updated on Thursday, October 23, 2025 17:26 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने आज तख्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह जी से भेंट कर उन्हें 23 से 25 नवंबर, 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले नौवें पातिशाह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर तख्त साहिब के प्रबंधकों ने हरजोत सिंह बैंस को दस्तार सजाई और सिरोपा भेंट किया। भेंटवार्ता के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण छोह पावन स्थल पर नतमस्तक होना उनके लिए अत्यंत भाग्यशाली अनुभव है। उन्होंने तख्त साहिब पर हुई अपनी दस्तारबंदी को याद किया।

हरजोत सिंह बैंस और दीपक बाली ने जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए दिया आमंत्रण

 पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पावन स्थल पर हुई अपनी ‘दस्तारबंदी’ को याद किया



बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की लासानी शहादत से संबंधित यादगारी समारोहों का हिस्सा बनना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह केवल आमंत्रण नहीं है, बल्कि पंजाब की पवित्र धरती की ओर से तख्त साहिब के जत्थेदार को सम्मान और ससम्मान अपील भी है।
हरजोत सिंह बैंस ने ज्ञानी कुलवंत सिंह जी को अवगत कराया कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित शहीदी समारोह में विश्वभर से एक करोड़ से अधिक संगत के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 19 से 30 नवंबर तक रोजाना 11,000 से अधिक संगत की ठहराई के लिए पवित्र शहर में टेंट सिटी (चक्क नानकी) स्थापित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शहीदी समारोह 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के साथ प्रारंभ होंगे। इसके पश्चात सर्वधर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा में प्रदर्शनी, शाम 5 बजे गुरु तेग बहादर साहिब जी के जीवन और लासानी शहादत को दर्शाता अद्वितीय ड्रोन शो, और शाम 6 बजे कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। रात में “शहादत दी लोअ” के माध्यम से पवित्र शहर मशालों की रौशनी से जगमगाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को नगर कीर्तन “सीस भेंट” श्री कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इतिहास में पहली बार श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी स्मारक में शहीदी समारोहों के लिए पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। 25 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग होगा, जिसके उपरांत प्रसिद्ध कीर्तनियों द्वारा नौवें पातिशाह के शब्दों का गायन किया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को अत्यंत सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है। इस अवसर पर गुरु साहिब की निस्वार्थ सेवा, धर्म की रक्षा, सच्चाई पर डटकर कायम रहना और मानव अधिकारों के लिए संघर्ष जैसे शाश्वत सिद्धांतों को प्रदर्शित किया जाएगा और व्यापक जनमानस तक पहुँचाया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X