Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

Updated on Thursday, October 23, 2025 17:24 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय साझा विरासत की भावना  के तहत ओडिशा से राबता कायम करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज भुवनेश्वर का विशेष दौरा किया, जहाँ उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की। इस उच्चस्तरीय दौरे का मुख्य उद्देश्य नौवें सिख गुरु, ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादर जी की 350वीं शहादत की वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब में आयोजित होने वाले महान समारोहों के लिए मुख्यमंत्री माझी को औपचारिक निमंत्रण देना था।

पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण


ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री माझी को निमंत्रण पत्र सौंपा और स्मृति समारोहों के पैमाने तथा महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एडवोकेट चीमा ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा हेतु दी गई अद्वितीय कुर्बानी को समर्पित एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हैं। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी की शहादत भारत के इतिहास का वह महत्वपूर्ण अध्याय है जो बुनियादी मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हिंद की चादर’ द्वारा दी गई यह अद्वितीय कुर्बानी एक ऐसी राष्ट्रीय विरासत है जो सभी धार्मिक और प्रांतीय सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक आयोजनों में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का स्वागत करना पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने अंतरराज्यीय सहयोग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री माझी ने अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा उस एकजुट श्रद्धांजलि को समर्पित है जो सम्पूर्ण देश को गुरु साहिब को अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब द्वारा दिया गया साहस, धर्मनिरपेक्षता और विश्व-भाईचारे का संदेश ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा सहित देश के सभी राज्यों में गूंजता है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्री गुरु तेग बहादर जी की कुर्बानी के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया और 350वीं बरसी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री माझी को एक स्मृति चिन्ह और साहित्य भेंट किया, जिसमें समारोहों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विस्तृत विवरण दिया गया था। इस प्रकार दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक आदान-प्रदान को और अधिक सशक्त किया गया। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X