Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सात माह बीतने के बाद भी जारी नहीं हुआ निजी स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर

Updated on Wednesday, October 22, 2025 17:38 PM IST


चंडीगढ़,
 हरियाणा के निजी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र आधे से अधिक बीत चुका है, लेकिन अब तक 2024-25 के लिए एक्सटेंशन लेटर जारी नहीं हुआ है। इसे लेकर निजी स्कूल संचालकों में निराशा और असमंजस का माहौल बना हुआ है। परीक्षाओं का समय नजदीक है और दाखिले की अंतिम तिथियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में एक्सटेंशन लेटर न मिलने से स्कूल न तो अपने दाखिले पूर्ण कर पा रहे हैं और न ही संबद्धता शुल्क जमा कर पा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले ही दाखिले की छूट का पत्र जारी कर स्कूलों को राहत दी थी, लेकिन इस बार की देरी से स्कूलों में हताशा का माहौल है। सरकार को तुरंत एक्सटेंशन लेटर जारी कर स्पष्टता और स्थिरता बहाल करनी चाहिए ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।
सात माह बीतने के बाद भी जारी नहीं हुआ निजी स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार से की राहत देने की मांग
चिराग योजना और 134-ए भुगतान में देरी पर फेडरेशन सख्त
हजारों विद्यार्थियों के दाखिले अधर में लटके
बंद पोर्टल को दोबारा खोल जुर्माने में दी जाए राहत

शर्मा ने चिराग योजना से संबंधित भुगतान में हो रही देरी पर भी गहरी चिंता जताई है। फेडरेशन ने हाल ही में मौलिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। निदेशक ने आश्वासन दिया है कि इसके लिए जल्द ही समाधान शिविर लगाए जाएंगे ताकि 134ए और चिराग योजना से जुड़े लंबित भुगतान शीघ्र जारी हो सकें। फेडरेशन की मांग है कि राज्यभर में जिलास्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएं। जिससे स्कूलों को आर्थिक राहत मिले। सरकार और निजी स्कूलों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रहे।
फेडरेशन अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को बंद पोर्टल को पुन: खोलने पर विचार करना चाहिए ताकि जिन स्कूलों से अनजाने में त्रुटियां हुई हैं, उन्हें संशोधन का अवसर मिल सके। उन्होंने मांग की कि स्कूल समितियों पर लगाए गए लाखों रुपए के जुर्माने को तुरंत माफ किया जाए। शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में जुर्माना माफ करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे आदेश जारी कर स्कूल संचालकों को राहत दें। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X