Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

Updated on Wednesday, October 22, 2025 17:25 PM IST



चंडीगढ़। 
कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग के सृजन का जनक माना जाता है। विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए लुधियाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद का परिणाम है।

कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

- “भगवान विश्वकर्मा जी धरती पर शिल्पकला और इंजीनियरिंग के संस्थापक हैं” - तरुनप्रीत सिंह सौंद

- लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विश्वकर्मा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

- मंत्री सौंद ने मंदिर के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की 


मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुरूप सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वाेच्च शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों के स्वामी के रूप में जाना जाता है।

लोगों को भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए सौंद ने कहा कि राज्यभर में कौशल विकास को बढ़ावा देना भगवान विश्वकर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सरकार की परिवर्तनकारी पहलों का भी उल्लेख किया, जो सभी के लिए सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को 55,000 सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गई हैं, 90 प्रतिशत निवासियों के बिजली बिल शून्य हैं और राज्य के सभी 13,246 गांवों को अगले छह महीनों में 3,100 उच्च स्तरीय खेल मैदानों तक पहुंच मिल जाएगी।

सौंद ने राष्ट्रीय सुरक्षा में पंजाब के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी का केवल 1.5 प्रतिशत होने के बावजूद, देश की सुरक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने में पंजाब अग्रणी रहा है। इसके साथ ही उन्होंने नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” की सफलता पर भी प्रकाश डाला। विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक मदन लाल बग्गा और मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर ने भी विश्वकर्मा दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मंदिर समिति के प्रधान रंजीत कुमार सल्ल ने राज्य सरकार से अपील की कि मंदिर की इमारत के लंबित सिविल कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जाए। इस पर मंत्री सौंद ने मंदिर के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की और लंबित सिविल कार्यों को पूरा करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। इस अवसर पर मंत्री ने चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, इंदरजीत सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, राजिंदर सिंह सरहाली, रंजीत सिंह मथारू, अशोक कांडा, सुरजीत कांडा, सुरजीत सिंह, करण अरोड़ा, एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा और अन्य कई प्रमुख उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X