Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कागजों तक सीमित है भावांतर योजना, किसानों को ठग रही भाजपा- हुड्डा

Updated on Wednesday, October 22, 2025 17:23 PM IST




चंडीगढ़,
 पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार की भावांतर योजना और सरकारी खरीद एजेंसी कहां हैं? सरकार द्वारा धान, बाजरा, मूंग और कपास जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ना देकर, किसानों को लगातार ठगा जा रहा है। किसान की फसलें औने-पौने दामों पर बिक रही हैं, लेकिन सरकार व एजेंसियां गायब हैं। यह किसानों के साथ विश्वासघात है। दूसरी तरफ खाद के लिए लंबी कतारें लगी है। किसान फसल बोने से लेकर बेचने तक मारा मारा फिर रहा है ,किसान की सुध लेने का समय सरकार के पास नही है।


कागजों तक सीमित है भावांतर योजना, किसानों को ठग रही भाजपा- हुड्डा

सरकारी खरीद नदारद, मंडियों में औने-पौने दामों पर बिक रही फसलें- हुड्डा



हुड्डा ने कहा कि नारनौल की मंडियों में बाजरा ₹1800 से ₹1850 रुपये प्रति क्विंटल में पिट रहा है, लेकिन सरकारी खरीद एक भी दाने की नहीं हुई। नूंह जिले की मंडियों में भी बाजरे का एक दाना नहीं खरीदा गया। किसानों को ₹1700-₹1800 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर एक पैसा नहीं मिला। हिसार की मंडियों का हाल तो और भी बेहाल है। एमएसपी ₹2775 प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसान नुकसान झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिसार की मंडियों में 40,000 टन मूंग पहुंची है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने एक भी दाना नहीं खरीदा। भिवानी मंडी में भी कपास और बाजरा औने-पौने दामों पर बिक रहे हैं। भिवानी मंडी में कपास ₹6500-₹7200 प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि एमएसपी ₹8100 प्रति क्विंटल है। सरकारी खरीद न होने से सिर्फ मिलर ही खरीद कर रहे हैं, जिसका पूरा नुकसान किसानों को हो रहा है।  

हुड्डा ने सवाल उठाया कि सरकारी एजेंसियां कह रही हैं कि मानकों के अनुसार फसल नहीं, इसलिए खरीद नहीं हो रही। कौन से मानक? कैसे मानक? बीज बेचते समय तो मानक सही थे, तो फिर फसल के समय मानक कैसे गड़बड़ा गए? क्या किसान ने अपने घर पर बाजरे की फसल तैयार की? अगर बीज गलत थे, तो किसान घाटा क्यों भुगते? गलत बीज बेचने वालों पर कोई कार्रवाई हुई? क्या पूरे हरियाणा में ही गलत बीज बिकवाए गए? जब बीज की बिक्री हो रही थी, तो भाजपा सरकार और उसके नुमाइंदे कहां थे? ये सब फसल की सरकारी खरीद न करने के बहाने मात्र हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी का लाभ देने के वादों पर खरी नहीं उतर रही। भावांतर योजना का नाम लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। किसानों को तत्काल राहत दी जाए, एमएसपी पर पूर्ण खरीद सुनिश्चित की जाए और गलत बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। अन्यथा कांग्रेस व किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X