Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: डीजीपी ने पुलिस के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated on Tuesday, October 21, 2025 18:18 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज पंचकूला की पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ‘पुलिस शहीद स्मारक‘ पर पुष्प चक्र अर्पित कर भारतीय पुलिस बल के देशभर के 191 अमर शहीदों के बलिदानों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने शहीदों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु होती है, तो उसके परिवार पर मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे कठिन समय में हमारा पहला दायित्व होता है कि वह उस परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहे।

हरियाणा: डीजीपी ने पुलिस के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसी भावना के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने और एक करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, ताकि परिवार की आजीविका सम्मानपूर्वक चलती रहे और कोई बच्चा शिक्षा या अच्छे भविष्य से वंचित न हो।

 


डीजीपी सिंह ने कहा कि जो लोग हिंसा को तरक्की का जरिया मानते हैं, वे सभ्यता के शत्रु हैं। उनसे हमारी लड़ाई विचारों की नहीं, बल्कि कानून की है। हम कानून के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं, और हमारी नीति बिल्कुल साफ है  जैसे को तैसा। यदि अपराधी गोली चलाएगा तो पुलिस पीछे नहीं हटेगी; न्याय और सुरक्षा के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में डी.जी.पी.मोड्रेनिजेशन एंड लिटिगेशन अजय सिंघल, एडीजीपी सौरभ सिंह, पूर्व डी.जी.पी.बी एस संधू सहित कई अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X