Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में आतंकी हमला टला, आरपीजी लांचर सहित दो गिरफ्तार

Updated on Tuesday, October 21, 2025 18:16 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान, खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आर.पी.जी.) सहित लांचर बरामद किया है।

पंजाब में आतंकी हमला टला, आरपीजी लांचर सहित दो गिरफ्तार

खेप भेजने वाले पाकिस्तानी आई. एस. आई. गुर्गे के संपर्क में थे गिरफ़्तार किये दोषी: डी. जी. पी. गौरव यादव

फिरोज़पुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा आरोपी हरप्रीत उर्फ विक्की: एस.एस.पी. मनिंदर सिंह

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने आज दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महकदीप सिंह उर्फ महक, निवासी वडाली (अमृतसर) और आदित्य उर्फ अधी, निवासी गांव भागा छीना, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आर.पी.जी. बरामद करने के अलावा उनका मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, भी जब्त किया है।



डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान के आई.एस.आई. के एक गुर्गे के संपर्क में थे, जिसने सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से यह खेप भेजी थी, और हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की, जो इस समय फिरोज़पुर जेल में बंद है, के भी संपर्क में थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह आर.पी.जी. एक योजनाबद्ध आतंकी हमले के लिए इस्तेमाल किया जाना था।’’ डीजीपी ने कहा कि अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है जिससे पूरे नैटवर्क का पता लगाया जा सके। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि पुख्ता सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्ध व्यक्ति - महकदीप और आदित्य - ने हरप्रीत उर्फ विक्की के निर्देशों पर आर.पी.जी.-22 नेटो एंटी-टैंक रॉकेट लांचर की खेप प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने दोनों संदिग्धों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे खेप पहुंचाने जा रहे थे।



एस.एस.पी. ने बताया कि उन व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है, जिन्हें यह खेप डिलीवर की जानी थी। उन्होंने कहा कि आगे पूछताछ के लिए आरोपी हरप्रीत उर्फ विक्की को भी फिरोज़पुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इस संबंध में अमृतसर ग्रामीण के थाना घरिंडा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 113 के तहत एफआईआर नंबर 331, दिनांक 21/10/2025 को केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X