Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: जल्द घोषित होगा सीईटी का परिणाम

Updated on Friday, October 17, 2025 18:13 PM IST


चंडीगढ़, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का परिणाम निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते आयोग ने शुक्रवार को करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 24 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। हालांकि परीक्षा के दौरान सरकार व आयोग ने दावा किया था कि एक माह के भीतर परिणाम का ऐलान किया जाएगा। इसके उलट करीब तीन माह बाद करेक्शन पोर्टल खोला गया है।

 

जल्द घोषित होगा सीईटी का परिणाम
एचएसएससी ने खोली करेक्शन पोर्टल
24 तक अभ्यर्थी कर सकेंगे फार्म दुरुस्त


एचएसएससी की तरफ से इस साल 26 व 27 जुलाई को सीईटी का आयोजन किया गया था। जिसमें 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। दो दिन हुई परीक्षा के दौरान पहले दिन लगभग 6.70 लाख और दूसरे दिन भी लगभग 6.70 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर सीईटी से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 26-27 जुलाई को आयोजित ग्रुप सी की सीईटी 2025 परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खोला गया है।
अभ्यर्थी 24 अक्टूबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए करेक्शन पोर्टल लिंक और नोटिस लिंक भी शेयर किया है। आयोग ने एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें हाईकोर्ट के एक जुलाई के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के लिए सुधार पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। नोटिस में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 17 से 24 अक्टूबर के बीच करेक्शन पोर्टल पर सुधार कर लें। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में बढ़ाई गई कट-ऑफ तिथि, यानी 14 जून को या उससे पहले वैध आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि श्रेणी सुधार के किसी भी अनुरोध पर भौतिक रूप से विचार नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X