Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पूरन कुमार व संदीप आत्महत्या केस में किसी के साथ नहीं होगा अन्याय: नायब सैनी

Updated on Friday, October 17, 2025 18:09 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आईएएस वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या केस में किसी के भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। वाई पूरन कुमार और संदीप लाठर की आत्महत्याओं से जुड़ी घटनाओं में अलग-अलग जांच चल रही है। केंद्र व राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

एडीजीपी रैंक के आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने फाइनल नोट में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और रोहतक के एसपी समेत 15 अधिकारियों को आरोपित ठहराया था। वाई पूरन कुमार के नोट के मुताबिक उच्चाधिकारियों ने उनका जातिगत व मानसिक उत्पीडऩ किया, जिसके बाद उनकी आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर छुट्टी भेज दिया और एसपी नरेंद्र बिजराणिया को पद से हटा दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच के लिए आइजी के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआईटी बनाई।
पूरन कुमार व संदीप आत्महत्या केस में किसी के साथ नहीं होगा अन्याय: नायब सैनी
सीएम ने मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे की तैयारियों में फिर जुटी सरकार

इस घटनाक्रम के करीब एक सप्ताह बाद रोहतक के साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने फाइनल नोट और वीडियो छोडक़र रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली और शत्रुजीत कपूर व नरेंद्र बिजराणिया को ईमानदार अधिकारी बताते हुए वाई पूरन कुमार को भ्रष्ट बताया तथा अमनीत पी कुमार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। संदीप लाठर के परिजनों की शिकायत पर अमनीत पी कुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई, जिसकी जांच के लिए रोहतक पुलिस काम कर रही है। इन दोनों घटनाओं के चलते हरियाणा सरकार की परेशानी बढ़ी रही और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 अक्टूबर का सोनीपत (राई) दौरा स्थगित हो गया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी दोनों परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। पंचकूला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़ी घटना की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही और संदीप लाठर की आत्महत्या से जुड़ी घटना की जांच हरियाणा पुलिस कर रही। नायब सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा दौरा जल्दी होगा और वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्ण करेंगे। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X