Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में एक नवंबर से बढ़ेगी 200 रुपये बुढापा पेंशन

Updated on Friday, October 17, 2025 18:08 PM IST

 
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश में बुढापा पेंशन में 200 रुपये वृद्धि का ऐलान किया है। बढ़ी हुई पेंशन एक नवंबर को हरियाणा दिवस से लागू होगी और दिसंबर माह से बुजुर्गों के खाते में 3200 रुपये पेंशन आएगी। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह ऐलान भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया। हुड्डा सरकार में एक हजार रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन मिला करती थी, जिसे भाजपा सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये मासिक तक पहुंचाया।
हरियाणा में एक नवंबर से बढ़ेगी 200 रुपये बुढापा पेंशन
सरकार का एक साल पूरा होने पर सीएम का ऐलान
दिसंबर से खातों में आएंगे 3200 रुपये
37 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में
 

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन को महंगाई सूचकांक से जोड़ते हुए समय-समय पर उसमें बढ़ोतरी का वादा प्रदेश की जनता से किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर पेंशन 3200 रुपये कर दी है। राज्य में करीब 37 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में आते हैं। इनमें 22 लाख 13 हजार 628 लोग वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करते हैं, जबकि 8 लाख 93 हजार 276 महिलाएं विधवा पेंशन हासिल कर रही हैं।

हरियाणा में विशेष श्रेणी के 2 लाख 45 हजार 272 बच्चे और 2 लाख 11 हजार 744 दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने वाला राज्य है। भाजपा सरकार ने एक सिस्टम के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की प्रक्रिया अपना रखी है, जिसे महंगाई के सूचकांक से जोड़ा गया है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X