Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल ने की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात

Updated on Friday, October 17, 2025 17:00 PM IST



चंडीगढ़। 
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  एम.के. स्टालिन से मुलाकात की और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी संबंधी राज्य स्तरीय आयोजनों में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। कैबिनेट मंत्रियों ने एम.के. स्टालिन को इस अवसर को अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई विस्तृत योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूरे महीने चलने वाले इन आयोजनों के दौरान गुरु साहिब द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के सम्मान के लिए दी गई अद्वितीय शहादत को याद किया जाएगा।

हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल ने की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात



उन्होंने बताया कि शहीदी समारोह 25 अक्तूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब में अरदास से आरंभ होंगे, जिसके बाद पूरे पंजाब में धार्मिक और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाते लाइट एंड साउंड शो सभी 23 ज़िलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि गुरु साहिब के पावन चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह होंगे।

मंत्रियों ने बताया कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और पंजाब के गुरदासपुर, फ़रीदकोट तथा तख्त श्री दमदमा साहिब से चार नगर कीर्तन निकाले जाएंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व-धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार शामिल होंगे। श्री आनंदपुर साहिब में प्रतिदिन आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए “चक नानकी” नामक विशाल टेंट सिटी भी तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री एम.के. स्टालिन ने श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की महान विरासत को श्रद्धापूर्वक याद करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस धार्मिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन आयोजनों से विश्वभर में एकता, करुणा और सर्वधर्म सद्भाव का शाश्वत संदेश जाएगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सफ़लता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि ये आयोजन पूरे देश में गुरु साहिब जी के अमन, समानता और सत्य के उपदेशों के प्रसार का एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में श्री आनंदपुर साहिब में देश-विदेश से हज़ारों श्रद्धालु पहुंचकर गुरु साहिब की महान बाणी और जीवन से प्रेरणा लेंगे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X