Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मॉडर्न तहसील को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने ली बैठक

Updated on Thursday, October 09, 2025 17:44 PM IST

चंडीगढ़, हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मॉडर्न तहसील परियोजना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारक उपस्थित रहे। इस परियोजना का उद्देश्य तहसील कार्यालयों को डिजिटल और आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कर जनसेवाओं को पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाना है। बैठक में विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकसित हरियाणा-2047  के विजन के तहत प्रशासनिक सुधारों को प्राथमिकता से लागू कर रही है। इसी कड़ी में मॉडर्न तहसील परियोजना के अंतर्गत तहसील कार्यालयों में कैफेटेरिया और तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आमजन बेहतर सुविधाओं के साथ अपना कार्य सम्पन्न करा सके।

मॉडर्न तहसील को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने ली बैठक

बैठक में विभिन्न हितधारकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें परियोजना में शामिल किया जाऐगा। इस  संबंध में शीघ्र ही टेंडर जारी किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा, प्रारंभिक चरण में  पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ तहसीलों को मॉडर्न तहसील बनाया जाएगा। इसके बाद पूरे राज्य में इसका विस्तार किया जायेगा।  गोयल ने कहा कि मॉडर्न तहसील परियोजना न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाएगी,बल्कि इससे भ्रष्टाचार मुक्त और जन-केंद्रित तहसील प्रणाली स्थापित होगी। बैठक में राजस्व विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, विशेष सचिव यशपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X