Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एचपीएसी ने घोषित किए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नजीते

Updated on Wednesday, October 08, 2025 17:54 PM IST


चंडीगढ़, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिकल एजुकेशन)भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए 6 अक्त्ूबर को ही इंटरव्यू लिए थे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नतीजे घोषित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 126 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित थीं, जिनमें से 89 पदों का परिणाम घोषित किया गया है।
एचपीएसी ने घोषित किए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नजीते
89 उम्मीदवारों की सूची जारी
कोर्ट केस में कुछ पद खाली रहे

एचपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार पद न्यायालय में विचाराधीन मामले के चलते अस्थायी रूप से रिक्त रखे गए हैं। वहीं एक पद विभाग की ओर से आवश्यक जानकारी उपलब्ध न कराए जाने के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने बताया कि जैसे ही विभागीय स्थिति स्पष्ट होगी, उस पद का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
एचपीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त, 2024 से शुरू की थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त रखी गई थी। इसके बाद आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए। 6 अक्टूबर तक इंटरव्यू पूरे होने के बाद 7 अक्टूबर को फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया।
भर्ती के लिए उम्मीदवारों से निर्धारित योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिकल एजुकेशन विषय में मास्टर डिग्री अनिवार्य थी। इसके साथ ही, उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड संतोषजनक होना चाहिए और उसे मैट्रिक या उच्च शिक्षा स्तर पर हिंदी व संस्कृत का ज्ञान होना अनिवार्य था।  हरियाणा लोक सेवा आयोग के इस निर्णय के बाद अब कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन के पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। आयोग ने कहा है कि रिक्त पदों का परिणाम न्यायिक और विभागीय औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही घोषित कर दिया जाएगा। 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X