Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जिलों के बाद अब विधानसभा स्तर पर होंगे दलित सम्मेलन

Updated on Wednesday, October 08, 2025 17:52 PM IST

 

 

चंडीगढ़,  हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान अब नए रूप में  नजर आएगा। अब हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट के तौर पर दलितों के हकों की लड़ाई लड़ेगा। बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट की घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुदेश कटारिया ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य संविधान निर्माता बाबा साहेब के विचारों, सिंद्धातों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। अब जिलास्तर के बाद विधानसभा स्तर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान का आगाज होगा और 9 अक्टूबर को नारायणगढ़ विधानसभा में दलित सम्मेलन का आयोजन होगा।

जिलों के बाद अब विधानसभा स्तर पर होंगे दलित सम्मेलन
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ से आज होगी शुरूआत
नए रूप में चलेगा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान


सुदेश कटारिया ने कहा कि दलित, शोषित और वंचित वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में जन चेतना ट्रस्ट की अहम भूमिका रहेगी। इसके साथ ही दलित जन प्रतिनिधियों के साथ हो रही अनदेखी को लेकर भी ट्रस्ट प्रमुखता से काम करेगा।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले कुरुक्षेत्र से दलितों के हकों की आवाज बुलंद करने का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शंखनाद किया था। अब तक हर जिले में जिलास्तर पर कार्यक्रम हो चुके हैं। अब विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर दलितों को गुमराह कर रही है। संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और दलितों की आत्मा है। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश कटारिया ने 18 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इनमें अंबाला का जिलाध्यक्ष  मोहनीश कपूर सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही करनाल का इंद्र सिंह निगदू, कुरुक्षेत्र का सुनील मिर्जापुर, कैथल का संजीव कुमार, गुरुग्राम का किरोड़ी तंवर, चरखी-दादरी का पवन कुमार, पानीपत का धर्मवीर कुराना, फरीदाबाद का मनोज कुमार, फतेहाबाद का सुरजीत मैंडल, यमुनानगर का शास्वत चौधरी, पलवल का राजकुमार चौहान, पंचकूला का गुरमेल मेहरा, महेंद्रगढ़ का दिनेश खातौद, नूंह का गंगादान डागर, झज्जर का अरुण खासा, हांसी का अनूप भौरिया, हिसार का शमशेर गिल और भिवानी का सतीश बड़सी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X