Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आईपीएस आत्महत्या की जांच को सरकार बनाए न्यायिक कमेटी: वरुण चौधरी

Updated on Wednesday, October 08, 2025 17:50 PM IST


चंडीगढ़,
 अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार की आत्महत्या पर दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक कमेटी गठित करने की मांग की है। वरुण चौधरी ने कहा कि वाई पूर्ण कुमार की आत्महत्या से न केवल परिवार ने एक पिता बल्कि प्रदेश ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को खो दिया है, इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है।
आईपीएस आत्महत्या की जांच को सरकार बनाए न्यायिक कमेटी: वरुण चौधरी
सुसाइड नोट में उच्चाधिकारियों के नामों को सार्वजनिक करने की मांग
वरिष्ठ आईपीएस ने हमेशा भेदभाव और अनदेखी के खिलाफ उठाई आवाज

सांसद ने आईपीएस वाई पूर्ण कुमार के घर से बरामद हुए सुसाइड नोट को सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि उन उच्चाधिकारियों के नाम उजागर हो सकें, जोकि आत्महत्या के लिए कसूरवार हैं। सुसाइड नोट का इसलिए सार्वजनिक होना जरूरी है, क्योंकि उसमें प्रदेश के बड़े उच्चाधिकारियों अधिकारियों के नाम हैं, जोकि बड़े ओहदों पर आसीन हैं और जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि बड़े ओहदों पर बैठे अधिकारी अनुसूचित जाति के अधिकारियों को प्रताडि़त कर रहे हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। वाई पूर्ण कुमार द्वारा सुसाइड नोट में जिन उच्चाधिकारियों का नाम लिखा है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, साथ ही उनके घर से मिले तमाम दस्तावेज सुरक्षित रहें, इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक कमेटी गठित करना चाहिए, ताकि हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें प्रताडि़त करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि पूर्ण कुमार को हरियाणा पुलिस में एक सख्त, निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि आजादी के 79 साल बाद भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को समाज में हीन भावना से देखा जाता है। 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X