Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जापान की कुबोटा कंपनी हरियाणा में करेगी 2000 करोड़ रुपये का निवेश

Updated on Wednesday, October 08, 2025 17:45 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान दौरे पर गए राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ओसाका स्थित कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान कुबोटा कंपनी ने एक्सकोर्ट के साथ मिलकर हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। कुबोटा का यह निवेश हरियाणा के औद्योगिक और कृषि दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि तकनीक को राज्य में आएगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी सृजित करेगी।

 

जापान की कुबोटा कंपनी हरियाणा में करेगी 2000 करोड़ रुपये का निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओसाका, जापान में कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का किया दौरा

हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

राज्य में युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अपार अवसर

 

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कुबोटा कंपनी की अत्याधुनिक निर्माण तकनीकों और नवाचार आधारित उत्पादन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए हरियाणा कृषि उपकरण निर्माण का एक बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने कंपनी को हरियाणा में निवेश करने और स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। कुबोटा के अधिकारियों ने हरियाणा में निवेश करने को लेकर गहरी रुचि दिखाई।

 

प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक सशक्त औद्योगिक वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग स्थापित करने के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं, जिससे निवेशकों को शीघ्र अनुमतियाँ मिल सकें। राज्य सरकार ने “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हो जाती हैं। हरियाणा में विकसित औद्योगिक क्लस्टर, उत्कृष्ट परिवहन नेटवर्क, कुशल मानव संसाधन और विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएँ निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X