Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब स्वच्छ, पर्यावरण हितैषी और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

Updated on Tuesday, October 07, 2025 18:04 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इन्वेस्ट पंजाब के सहयोग से चंडीगढ़ में नवीकरणीय बिजली डेवलपर्स की बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य पी.एस.पी.सी.एल. के आने वाले सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा निविदाओं में प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

पंजाब स्वच्छ, पर्यावरण हितैषी और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी किफायती और उच्च-गुणवत्ता वाली बिजली

नवीकरणीय बिजली खरीद के लिए एक पारदर्शी, कुशल और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. प्रतिबद्ध

पी.एस.पी.सी.एल. और इन्वेस्ट पंजाब द्वारा चंडीगढ़ में नवीकरणीय बिजली कंपनियों की बैठक का आयोजन



इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की लगभग 30 अग्रणी कंपनियों और डेवलपर्स ने भाग लिया।

पी.एस.पी.सी.एल ., इन्वेस्ट पंजाब और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर हिस्सेदारकों के साथ विस्तारपूर्वक बातचीत की। उन्होंने डेवलपर्स को पंजाब की प्रगतिशील नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों, निवेश सुविधा प्रक्रियाओं और पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा खरीद के लिए पी.एस.पी.सी.एल योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

सत्र के दौरान, पी.एस.पी.सी.एल. ने अपने आगामी बोली कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें निजी डेवलपर्स के लिए सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने के आने वाले अवसरों का विवरण दिया गया। इन पहलों का उद्देश्य राज्य को अपने रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन (आर पी ओ) लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

बैठक में एक इंटरएक्टिव सत्र भी हुआ जिसमें डेवलपर्स ने अपने विचार साझा किए और पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने तथा व्यापार में आसानी बढ़ाने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

अन्य मुद्दों के साथ साथ डेवलपर्स ने टेंडरों में सीलिंग टैरिफ लगाने और ट्रांसमिशन लाइनों के सर्वेक्षण में पी.एस.पी.सी.एल:/ पीएसटीसीएल. द्वारा लगने वाले लंबे समय के मुद्दे को भी उठाया, जो परियोजनाओं के प्रारंभ में देरी का कारण बनता है। माननीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि टेंडरों में कोई सीलिंग टैरिफ नहीं लगाया जाएगा और परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए डेवलपर्स को स्वयं लाइनों के सर्वेक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल माहौल बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए डेवलपर्स को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पंजाब स्वच्छ, हरित और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद, किफायती और उच्च-गुणवत्ता वाली बिजली मिलती रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अजोय कुमार सिन्हा, आई.ए.एस., प्रमुख सचिव (बिजली) और चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर, पीएसपीसीएल. ने नवीकरणीय बिजली खरीद के लिए एक पारदर्शी, कुशल और प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए पीएसपीसीएल. की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल. राज्य में सतत ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए निवेशकों और डेवलपर्स के साथ मिलकर कार्य करेगा।

इस कार्यक्रम में पीएसपीसीएल. के निदेशक (जनरेशन) इंजीनियर हरजीत सिंह, पीएसपीसीएल. के निदेशक (टेक्निकल) इंजीनियर संजीव सूद और मुख्य इंजीनियर (एन.आर.एस.ई. एवं थर्मल डिज़ाइन) इंजीनियर इंदरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब सरकार और पी.एस.पी सी एल. ने एक सशक्त नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने, निवेश, नवाचार और रोजगार को प्रोत्साहित करने के  अपने साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की जबकि राज्य के स्वच्छ और हरित भविष्य में योगदान दिया ।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X