Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा धान की सुचारू खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Updated on Tuesday, October 07, 2025 17:59 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य में चल रहे धान खरीद सीजन के दौरान निर्बाध खरीद और सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब मंडी बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो राज्य भर की अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने में मदद करेगा।

पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा धान की सुचारू खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

मंडियों से संबंधित मसलों के तुरंत  निपटारे में मदद के लिए किया गया प्रयास: गुरमीत सिंह खुड्डियां


कृषि मंत्री ने कहा कि सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस कंट्रोल रूम में चार समर्पित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को दो टीमों में विभाजित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कार्यरत रहेंगे ताकि किसानों और अन्य हितधारकों को निरंतर सहयोग और स्थिति के अनुसार सहायता प्रदान की जा सके। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस पहल के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसान और अन्य हितधारक कंट्रोल रूम से 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल समय-समय पर खरीद की अद्यतन जानकारी प्रदान कर और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्यभर की मंडियों में सुचारू खरीद प्रबंधन सुनिश्चित करेगी, जिससे प्रक्रिया में देरी को कम किया जा सके और किसानों के हित में पारदर्शी कृषि मंडीकरण को बनाए रखा जा सके।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अपने “अन्नदाता” के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री खुड्डियां ने कहा कि प्रत्येक खरीद सीजन की सफलता, पंजाब की सफलता है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है कि हमारे किसानों, आढ़तियों और मज़दूरों के लिए सबसे सुचारू और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया उपलब्ध हो। यह कंट्रोल रूम एक सक्रिय कमांड सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जहां हमारे हितधारकों की किसी भी समस्या — चाहे वह लॉजिस्टिक्स, भुगतान या मंडियों में सुविधाओं से संबंधित हो — का तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान हेतु एक सीधी संपर्क लाइन दी गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X