Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया की तेज, बीके हरिप्रसाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह ने ली बैठक

Updated on Tuesday, October 07, 2025 17:28 PM IST




चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठनात्मक मजबूती और जनता के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने घोषणा की कि जल्द ही हरियाणा में एक अनुशासन कमेटी गठित की जाएगी ताकि संगठन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित हो। साथ ही, एक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनाई जाएगी, जो पार्टी के आंतरिक मुद्दों को आधिकारिक मंच पर हल करेगी।

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया की तेज

बीके हरिप्रसाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह ने ली बैठक



प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वाल्मीकि जयंति पर भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों और विधानसभा उम्मीदवारों की बैठक में बूथ एजेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि वोटर लिस्ट पर नजर रखी जा सके और ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान को गति मिले। उन्होंने बिहार में बीजेपी गठबंधन पर वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया, लेकिन विश्वास जताया कि वहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की बैठक में आज निकाय चुनावों, जिला कार्यालयों, महिलाओं की भागीदारी और संगठन विस्तार पर गहनता से चर्चा की गई और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस मौके पर राव नरेंद्र ने बीजेपी की विफलताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध और बेरोजगारी चरम पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा अपराध में तीसरे और संगठित अपराध में पहले स्थान पर है, जहां कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। बीजेपी की भर्ती प्रक्रिया में 30 से अधिक पेपर लीक हुए और भर्तियों में अन्य राज्यों को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने बीजेपी के 2100 रुपये मासिक सहायता के वादे को धोखा बताया, क्योंकि केवल 1,71,000 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि सरकार के पास आधार और फैमिली आईडी डेटा पहले से उपलब्ध है।


राव नरेंद्र ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा विकास के मामले में नंबर वन था। उस सरकार ने खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति बनाई थी, जिसने खिलाड़ियों को डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति दी थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस सरकार ने हरियाणा से अपराध, गुंडाराज और माफिया का सफाया कर दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी थी कि या तो हरियाणा छोड़ दो या अपराध छोड़ दो। तमाम अपराधी उस समय प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। लेकिन आज अपराध चरम पर है, रोज हत्या, फिरौती, गोलीबारी की वारदातें होती हैं


पिछले 6 साल से हरियाणा इस मामले में पहले स्थान पर है। बीजेपी सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लीक हुए, और भर्तियों में अन्य राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दी गई। केवल चुनाव के समय भर्ती का ड्रामा किया जाता है।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका दी है, जिसे पार्टी पूरी मजबूती से निभाएगी। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा के विकास कार्यों को गिनाया, जिसमें पंचकूला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, झज्जर में एम्स और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, रोहतक में आईआईएम, हिसार में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में इंडियन डिफेंस यूनिवर्सिटी, और महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

कांग्रेस सरकार ने 5 मेडिकल कॉलेज, 12 सरकारी यूनिवर्सिटी, 45 सरकारी कॉलेज, 4 थर्मल पावर प्लांट, 1 न्यूक्लियर पावर प्लांट, रोहतक-रेवाड़ी और जींद-सोनीपत रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं शुरू कीं, जो विभिन्न जिलों में स्थापित हुईं। इसके विपरीत, बीजेपी शासन में कोई बड़ा शिक्षण संस्थान, मेडिकल कॉलेज, उद्योग, मेट्रो विस्तार या नई रेल लाइन नहीं बनी।

हुड्डा ने बीजेपी पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया, क्योंकि मंडियों में अव्यवस्था, वेरिफिकेशन की कमी और नमी के बहाने खरीद में कटौती की जा रही है। धान की खरीद में किसानों को 300-400 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट मिल रहा है, जबकि बीजेपी ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा किया था।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X