Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वर्चुअल रियलिटी के संग जुड़ा हरियाणा-जापान: वीआर में दिखा हरियाणा का संस्कृति, विरासत और विकास का जीवंत रूप

Updated on Tuesday, October 07, 2025 17:21 PM IST

 

चंडीगढ़, भारत के हरियाणा राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम इस समय जापान के ओसाका शहर में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित भारत मंडपम में हरियाणा पवेलियन न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है, बल्कि जापान और दुनिया के अन्य देशों से आए आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।

वर्चुअल रियलिटी के संग जुड़ा हरियाणा-जापान: वीआर में दिखा हरियाणा का संस्कृति, विरासत और विकास का जीवंत रूप

ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारत मंडपम में हरियाणा पैवेलियन बन रहा आकर्षण का केंद्र

जापान में दिखा हरियाणा संस्कृति का जलवा

विदेशी आगंतुक हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर कर रहे फोटो सेशन और हरियाणवी संस्कृति के रंगों का ले रहे आनंद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान के दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का भ्रमण किया। सर्वप्रथम, मुख्यमंत्री ने हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। पैवेलियन में पहुंचने पर कलाकारों ने हरियाणा वेशभूषा और परंपरागत वाद्य यंत्रों से मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

वर्चुअल रियलिटी के संग जुड़ा हरियाणा-जापान: वीआर में दिखा हरियाणा का संस्कृति, विरासत और विकास का जीवंत रूप

पैवेलियन में हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, औद्योगिक प्रगति और आधुनिक विकास यात्रा को वी.आर. (वर्चुअल रियलिटी) टेक्नोलॉजी के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। जापान के लोग इस तकनीक की मदद से हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों और पुरातात्विक स्थलों का वर्चुअल अनुभव लेकर हरियाणा की भूमि के वैभव और विविधता से रूबरू हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजिटर बुक में लिखा कि भारत मंडपम में भारत की प्रगति और संभावनाओं को इतनी खूबसूरती से प्रदर्शित होते देख गर्व महसूस हो रहा है। यहां की प्रदर्शनी वास्तव में विकसित भारत की भावना और हमारे सतत व नवाचार पूर्ण भविष्य की यात्रा को दर्शाती है। हरियाणा इस राष्ट्रीय दृष्टिकोण में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेशी आगंतुक हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर कर रहे फोटो सेशन और हरियाणवी संस्कृति के रंगों का ले रहे आनंद

हरियाणा पैवेलियन में प्रदर्शित वेशभूषा, हस्तशिल्प, लोक नृत्य, मिट्टी की कलाकृतियां और पारंपरिक संगीत ने जापानी दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर फोटो सेशन किए और ‘घूमर’ व ‘फाग’ जैसे लोकनृत्यों पर झूमते हुए हरियाणवी संस्कृति के रंगों का आनंद लिया।

हरियाणा पैवेलियन में आने वाले आगंतुकों को राज्य की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का अनुभव हो रहा है। जापानी आगंतुकों ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति में जिस प्रकार की गर्मजोशी और अपनापन झलकता है, वह भारत की आत्मा को दर्शाता है। वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पैवेलियन भारतीय संस्कृति, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता के संदेश का सशक्त प्रतीक बन गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वसुधैव कुटुंबकम्”और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के “विकसित हरियाणा” विजन को साकार रूप में प्रदर्शित कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X