Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से की मुलाकात

Updated on Monday, October 06, 2025 18:58 PM IST


चंडीगढ़।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने जापान दौरे के दौरान सोमवार को शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों क्षेत्रों के उद्यमों के बीच प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, नवाचार और संयुक्त उद्यमों के नए अवसर तलाशने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने टोक्यो में आयोजित हरियाणा-शिमाने प्रीफेक्चर रोड शो में भी हिस्सा लिया। यहां उपस्थित उद्योगपतियो और निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के साथ हमारे संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं।

मुख्यमंत्री ने शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर तात्सुया मारुयामा से की मुलाकात
प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और संयुक्त उद्यमों के नए अवसर तलाशने पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने हरियाणा-शिमाने प्रीफेक्चर रोड-शो को किया संबोधित

ये संबंध ऐतिहासिक और भावानात्मक हैं। जिस प्रकार शिमाने की अपनी चिरस्थायी परंपराएं हैं, उसी प्रकार हरियाणा भी भारतीय सभ्यता के सबसे प्राचीन और पूजनीय स्थलों में से एक है। शिमाने और हरियाणा में सुदृढ़ औद्योगिक पार्क और स्मार्ट बुनियादी ढांचे से लेकर हरित ऊर्जा और लॉजिस्टिक सुविधाएं विद्यमान हैं। हरियाणा लंबे समय से भारत में जापान का सबसे भरोसेमंद औद्योगिक केंद्र रहा है। इसकी नींव दशकों पहले तब पड़ी, जब मारुति सुजूकी ने 1980 के दशक में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा में स्थापित किया। इसने भारत में मोबिलिटी क्षेत्र में क्रांति ला दी और एक विश्व स्तरीय औद्योगिक इकोसिस्टम को खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अनेक जापानी कंपनियां स्थित हैं। इनकी संख्या भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।
यह संस्कृति, उद्यम और नवाचार के लिए होम अवे फ्रॉर्म होम के केन्द्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और एक एकीकृत बहु-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब जैसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे अद्वितीय कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इससे देश के बाज़ारों तक उत्पादों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होती है।
इसके एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स शामिल हैं, ऑटोमोटिव सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, और ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष जोर दिया गया है। डिजिटल प्रौद्योगिकियों और उद्योग में हरियाणा के युवा और कुशल कार्यबल ए.आई., आई.ओ.टी, और रोबोटिक्स में शिमाने की नवाचार क्षमताओं के साथ सहयोग करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X