Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के मंत्रियों से की मुलाकात

Updated on Monday, October 06, 2025 17:20 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज टोक्यो में जापान के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चाएं कीं। बैठकों के दौरान हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

 

जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के मंत्रियों से की मुलाकात

हरियाणा-जापान संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम पहल

‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के लिए भी मुख्यमंत्री ने किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने जापान के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री मियाजी ताकुमा से मुलाकात की। इस बैठक में हरियाणा और जापान के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने और आर्थिक दृष्टि से दोनों प्रांतों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री ताकुमा को आगामी अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भागीदारी के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय (METI) के राज्य मंत्री श्री कोगा यूइचिरो से भी मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने हरियाणा और जापान की औद्योगिक इकाइयों, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान भविष्य की मोबिलिटी, हरित ऊर्जा, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स/सेमीकंडक्टर, अवसंरचना और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश अवसरों पर संभावनाएं तलाशने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार प्रगति कर रहा है और आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हरियाणा सरकार का भी यह प्रयास है कि राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित हो और जापान जैसे तकनीकी रूप से अग्रणी देश के साथ सहयोग से हरियाणा में उद्योग, नवाचार और रोजगार के नए द्वार खुलें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत – विकसित हरियाणा के विजन को साकार करने की दिशा में जापान का यह दौरा एक बड़ा कदम है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X