Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तीन साल में लिए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करे पंजाब सरकार: अरविंद खन्ना

Updated on Monday, October 06, 2025 17:03 PM IST


चंडीगढ़।
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को कर्ज के मुद्दे पर घेरते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। सोमवार को अरविंद खन्ना ने अहम जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार गुपचुप तरीके से अगले तीन माह के भीतर 5093 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। इसी तैयारी हो चुकी है।

तीन साल में लिए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करे पंजाब सरकार:अरविंद खन्ना
बैक डोर से लिए जा रहे 5093 करोड़ के कर्ज पर पंजाब वासियों को दे जवाब
सरकारी संपत्तियों को नीलाम नहीं होने देगी भाजपा


खन्ना ने कहा कि आज पंजाब के वित्तीय हालत इस तरह से बिगड़ चुके हैं कि पंजाब सरकार पुराना कर्ज उतारने के लिए नया कर्ज ले रही है और सरकारी संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंसूबे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी। खन्ना ने कहा कि  5093 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य की प्रतिभूतियों की बिक्री के माध्यम से खुले बाजार से जुटाई जाएगी। राज्य सरकार के उधार कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में दो किस्तों में 1500 करोड़, नवंबर में 1,500 करोड़ और दिसंबर में 2093 करोड़ उधार लिए जाएंगे।
इन नए ऋणों के साथ अप्रैल से दिसंबर के बीच राज्य सरकार की उधारी 23,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। 

राज्य सरकार ने अप्रैल और अगस्त के बीच 13,326 करोड़ रुपये जुटाए थे और पिछले महीने अतिरिक्त 4,000 करोड़ रुपये उधार लिए गए थे। अगर यही हालात रहे तो मार्च 2026 तक 4.17 लाख करोड़ कर्ज हो जाएगा। पंजाब के हालात यह हैं कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। 
अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी कर्ज के सहारे सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री बिना किसी देरी के पंजाब की जनता के सामने तीन साल के दौरान लिए गए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करें। पंजाब विधानसभा के भीतर और बाहर अन्य राजनीति दलों को कर्ज के मुद्दे पर घेरने वाली पंजाब सरकार आज पंजाब की जनता को तीन साल में लिए गए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करके सच्चाई से अवगत करवाए।
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X