Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा व जापान के बीच आर्थिक,औद्योगिक व सांस्कृतिक सहयोग होगा मजबूत

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:58 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा विकसित भारत - विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हरियाणा व जापान के बीच आर्थिक,औद्योगिक व सांस्कृतिक सहयोग होगा मजबूत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान दौरे पर रवाना
तीन दिवसीय यात्रा में जापानी कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों से भी होंगी बैठक


मुख्यमंत्री का यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जापान रवाना होने से पहले कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र के 42 वादों को सरकार ने पहले ही साल में पूरा कर दिया है। इनमें सबसे अहम महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडो-लक्ष्मी योजना है।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के 90 वादों को पूरा करने के लिए काम चल रहा है। अधिकतर वादों को धरातल पर लागू करने के लिए योजनाओं के ड्राफ्ट तैयार हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर की सुबह टोक्यो पहुंचेंगे और अपनी आधिकारिक गतिविधियों की शुरुआत जापान के विदेश मंत्रालय तथा अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठकों से करेंगे। वे जापान के विदेश राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा और अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री कोगा यूइचिरो से मुलाकात कर व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इस दौरान जेईटीआरओ,एआईएसआईएन,एयर वाटर,टीएएसआई,नाम्बू, डेंसो,सिट्ज़,निसिन फूड्स,कावाकिन होल्डिंग्स,सुमितोमो कॉर्पोरेशन और टोप्पन  जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शिमाने प्रीफेक्चर के गवर्नर से भी औपचारिक भेंट करेंगे। उसी शाम भारतीय दूतावास में आयोजित ‘गीता महोत्सव’ के सामुदायिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) के माध्यम से ओसाका पहुंचेंगे, जहां वे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लेंगे। वे हरियाणा स्टेट जोन का उद्घाटन करेंगे और जापान के मेयरों एवं व्यावसायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री प्रमुख जापानी कंपनियों क्योसेरा,मिनिबिया मित्सुमी,मित्सुई किंज़ोकु कंपोनेंट्स,होरिबा लिमिटेड के नेतृत्व से भी भेंट करेंगे। शाम को वे ओसाका में आयोजित निवेश रोड शो में भाग लेकर हरियाणा के औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रस्तुत करेंगे और जापानी निवेशकों को राज्य में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे। 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुजुकी के उच्च स्तरीय प्रबंधन से मुलाकात करेंगे और उसके बाद ओसाका स्थित कुबोटा संयंत्र का दौरा कर उन्नत विनिर्माण तकनीकों पर चर्चा करेंगे। ओसाका प्रीफेक्चर के गवर्नर के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X