Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नई अध्यापक तबादला नीति को मुख्य सचिव ने दी मंजूरी

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:54 PM IST


चंडीगढ़।
 हरियाणा शिक्षा विभाग में अध्यापकों की ट्रांसफर ड्राइव जल्द शुरू हो सकती है। नई संशोधित ट्रांसफर पॉलिसी को मुख्य सचिव की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्य सचिव कार्यालय मंजूरी के बाद ट्रांसफर पॉलिसी की फाइल निदेशालय पहुंच गई है। अब निदेशालय द्वारा अंतिम मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेजा गया है।

नई अध्यापक तबादला नीति को मुख्य सचिव ने दी मंजूरी
ट्रांसफर पॉलिसी फाइल पहुंची निदेशालय
वित्त विभाग की मंजूरी मिलते ही शुरू होगा ट्रांसफर ड्राइव
हसला प्रतिनिधियों की मांग, तैयार हो 2016 से 2025 तक वरिष्ठता सूची


वित्त विभाग की मंजूरी के बाद प्रदेश में अध्यापकों के तबादले शुरू हो जाएंगे। ट्रांसफर ड्राइव और शिक्षकों की मांगों को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु की अगुवाई में शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया से मुलाकात कर ट्रांसफर ड्राइव की मांग प्रमुखता से उठाते हुए मांग कि लंबे समय शिक्षकों के ट्रांसफर अटके हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत में ही ट्रांसफर ड्राइव शुरू चलाने का वादा किया था, लेकिन अब सत्र समाप्त होने में महज पांच महीने बचे हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने जीआईएस आवंटित करने की मांग की तो, निदेशक ने विभिन्न जिलों में ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम नंबर आवंटित करने के लिए संबंधित ब्रांच को निर्देश दिए।
हसला राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि शिक्षा निदेशक के समक्ष सभी पीजीटी को स्थाई करने की मांग उठाई गई, इस पर निदेशक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सभी संबंधित ब्रांच की बैठक बुलाई जाएगी।  वहीं, 2016 से 2025 तक की वरिष्ठता सूची तैयार करने, चाइल्ड केयर लीव के सरलीकरण हेतु तैयार ऑनलाइन पोर्टल का लिंक जारी करने, महिला कर्मियों को 25 कैजुअल लीव देने संबंधी स्पष्ट आदेश जारी करने और उच्चतर शिक्षा की अनुमति हेतु आवश्यक दस्तावेजों की चेक लिस्ट का अधिकारिक पत्र जारी करने की मांग की गई।
इस अवसर पर राज्य उप प्रधान बलवान कुंडू, करनाल जिला प्रधान डॉ. रमेश कुमार (भूरा), अंबाला जिला प्रधान मोहन राणा, कैथल जिला प्रधान राजीव मलिक, जिला महासचिव बिजेंद्र तथा करनाल ब्लॉक प्रधान गमन दीप रंधावा प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X