Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पाक की नापाक हरकत, दो व्यक्ति 2.5 किलोग्राम हेरोइन और 5 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:44 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को 2.5 किलोग्राम हेरोइन और पांच अत्याधुनिक पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव ढोलण निवासी गुरजंट सिंह और गांव छीना बिधी चंद निवासी गुरवेल सिंह के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (मैगजीन सहित) और एक .30 बोर पिस्तौल (मैगजीन सहित) शामिल हैं। नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी महिंद्रा 3एक्सओ कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल इन खेपों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।

सीमा पार तस्करी मॉड्यूल में शामिल दो व्यक्ति 2.5 किलोग्राम हेरोइन और 5 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब में गैर-कानूनी गतिविधियों को हवा देने के लिए गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई किए जाने थे बरामद किए गए हथियार: डीजीपी गौरव यादव

पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तान स्थित तस्कर के निर्देशों पर यह तस्करी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद हथियार पंजाब में गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई किए जाने थे।
कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे तरनतारन के गांव ढोलण और छीना बिधी चंद क्षेत्र में ड्रोन की मदद से सीमा पार से भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की पुलिस टीम ने महिंद्रा 3एक्सओ कार को रोका और तरनतारन के अमृतसर-भिखीविंड रोड से दोनों संदिग्धों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे गांव पंजवड़ के पास किसी को आगे खेप पहुंचाने जा रहे थे। उनकी कार से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेपें बरामद की गईं हैं। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और आगे-पीछे के संबंधों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 57, दिनांक 04-10-2025 को केस दर्ज किया गया है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X