Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिंदुत्व, राष्ट्र भक्ति, बलिदान, समर्पण और त्याग-तप का प्रेरणा पुंज है संघ

Updated on Sunday, October 05, 2025 14:16 PM IST

 

विजयोत्सव के महापर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्थापना के शताब्दी वर्ष (100 साल) पूरे कर लिए हैं। अब संघ ने राष्ट्र सेवा के नए संकल्प के साथ आगामी शताब्दी वर्ष की ओर पग बढ़ाया है। यह पग न केवल भारत की वसुधैव कुटुम्ब यानि परिवार संस्कृति और मूल्यों को मजबूती देगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में संघ का हर योगदान, देश की ऊर्जा बढ़ाएगा, देश को प्रेरित करेगा।
वर्ष 1925 में धर्म, साहस और सत्य की विजय का पर्व दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्भव हुआ। संघ बिना भारत अधूरा है, क्योंकि यह हिंदुत्व की ज्योति है और राष्ट्र की प्राणशक्ति है। एक शताब्दी वर्ष में संघ की यात्रा, संघर्ष, बलिदान, समर्पण, त्याग और तप की प्रेरणा पुंज रही है। आपदाओं में सेवा से लेकर वैश्विक योगदान तक, संघ की शक्ति राष्ट्र को मजबूत करती है। हिंदुत्व की रक्षा में संघ की अनिवार्यता निर्विवाद है – यह हिंदुओं को जागृत कर, संस्कृति पर गर्व सिखाता है।
राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल, जीवंत कार्यपद्धति यही संघ की सौ वर्षों की यात्रा का आधार बने। इन्हीं स्तंभों पर खड़े होकर संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को गढ़ा, जो विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गठन के साथ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण रास्ता चुना और इस चलने के लिए जो कार्यपद्धति चुनी वो थी नित्य-नियमित चलने वाली शाखाएं। संघ शाखा का मैदान, एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की अहम् से वयं की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की यज्ञवेदी हैं।
आरएसएस का जन्म उस समय हुआ जब भारत स्वतंत्रता संग्राम के दौर से गुजर रहा था। विदेशी शासन, सामाजिक बिखराव, जातिगत भेदभाव और राष्ट्रवाद की कमजोर होती भावना देश के लिए चिंता का विषय थे। तब वर्ष 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। डॉ. हेडगेवार ने महसूस किया कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता पर्याप्त नहीं है, समाज को आत्मबल, एकता और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से ओतप्रोत करना भी जरूरी है। उनका उद्देश्य एक ऐसा संगठन बनाना था जो जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि माने। संघ की शाखाओं के माध्यम से अनुशासन, चरित्र निर्माण, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया।

संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष


संघ ने विचार शक्ति से राष्ट्र को नई दिशा दी है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूज्य सर संघ चालक मोहन राव भागवत के उद्बोधन में अतीत से लेकर भविष्य तक का पूरा विजन स्पष्ट झलकता है। असंख्य स्वयंसेवकों ने निष्काम भाव से अपने जीवन को संघ के यज्ञ में स्वयं को आहूत किया और यह राष्ट्र अनुष्ठान भारत माता के निमित्त एक शताब्दी पूर्ण होने पर भी अनवरत और अविरल जारी है। संघ एक दिव्य शक्ति के रूप में अनन्तकाल तक स्थापित, सक्रिय और सक्षम रहेगा, यह कोई अतिशयोक्ति नहीं, अपितु शपथ से शुद्ध सत्य है। संघ का प्रत्येक स्वयं सेवक इसलिए इसे ईश्वरीय कार्य मानता है। इसी भाव से ध्वज प्रणाम करते आ रहे लाखों स्वयंसेवक इस महान संगठन के प्राण और सनातन उसकी आत्मा हैं।
पूज्य सर संघ संचालक आदरणीय मोहन राव भागवत द्वारा व्याख्यानमाला के उद्बोधन एवं जिज्ञासा समाधान सत्र में संघ को क्या करना-दायित्व बोध, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोगों में सद्भाव एवं संघ हिंदू जागरण करता है और हिंदुओं का संगठन है, यह मजबूती से रखा है।
यह शताब्दी वर्ष केवल एक संगठन की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना के सौ वर्षों की यात्रा का भी प्रतीक है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है। हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने मिल रहा है।
संघ के पंच परिवर्तन, स्व बोध, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण ये संकल्प हर स्वयंसेवक के लिए देश के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को परास्त करने की बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। हर आपदा में संघ के स्वयंसेवक अपने सीमित संसाधनों के साथ सबसे आगे खड़े रहते रहे। यह केवल राहत नहीं थी, यह राष्ट्र की आत्मा को संबल देने का कार्य था। खुद कष्ट उठाकर दूसरों के दुख हरना ये हर स्वयंसेवक की पहचान है।
आज भी प्राकृतिक आपदा में हर जगह स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचने वालों में से एक रहते हैं। समाज में सदियों से घर कर चुकी जो बीमारियां हैं, जो ऊंच-नीच की भावना है, जो कुप्रथाएं हैं, ये हिन्दू समाज की बहुत बड़ी चुनौती रही हैं। ये एक ऐसी गंभीर चिंता है, जिस पर संघ लगातार काम करता रहा है। डॉक्टर साहब से लेकर आज तक, संघ की हर महान विभूति ने, हर सर-संघचालक ने भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। परम पूज्य गुरु जी ने निरंतर “न हिन्दू पतितो भवेत्’ की भावना को आगे बढ़ाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संघ की 100 वर्षों की इस गौरवमयी यात्रा की स्मृति में भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के भी जारी किए है, जो दर्शाता है कि आरएसएस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत और 2047 में विकसित भारत में देश की ऊर्जा बढ़ाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से संघ को “दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन” बताया और देशवासियों को संघ की सौ साल की भव्य, प्रेरणादायक और समर्पित यात्रा के बारे में याद दिलाया। दस दशकों में आरएसएस ने भारत की सामाजिक बुनियाद को मजबूत किया है, उसकी संप्रभुता की रक्षा की है, कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया है और भारतीय सभ्यता के मूल्यों को संजोए रखा है। वर्तमान में आरएसएस निःस्वार्थ सेवा का जीवंत प्रतीक बन गया है। आरएसएस आगामी शताब्दी वर्ष में देश की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

लेखक : मदन मोहन छाबड़ा, पूर्व मानद सचिव, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X