Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब: परिवहन विभाग ने दो सालों में 27,500 चालकों को दिया प्रशिक्षण

Updated on Saturday, October 04, 2025 18:05 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आर.डी.टी.सी.) मलेरकोटला अब राज्य के ड्राइविंग क्षेत्र में एक नई क्रांति का कारण बन रहा है। यह केंद्र सुरक्षा के प्रति जागरूक और कुशल चालकों की नई पीढ़ी तैयार कर रहा है।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मलेरकोटला में स्थापित यह केंद्र न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र दो वर्षों से भी कम समय में यहां 27,500 चालकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह केंद्र जून 2023 में पंजाब परिवहन विभाग और अशोक लीलैंड लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया था और तब से लगातार अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण देकर वाणिज्यिक वाहन चालकों की कमी को पूरा किया गया है।

परिवहन विभाग ने दो सालों में 27,500 चालकों को दिया प्रशिक्षण 

-मलेरकोटला क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से राज्य में सड़क सुरक्षा और हुनरमंद रोजगार क्षमता बढ़ी

-सड़क सुरक्षा को नया प्रोत्साहन, योग्य वाणिज्यिक वाहन चालकों की कमी हुई दूर


भुल्लर ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सुव्यवस्थित और पेशेवर प्रशिक्षण से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सड़क हादसों में कमी आती है। इसके अलावा, प्रशिक्षित चालक यातायात नियमों का पालन करने में और अधिक जिम्मेदार सिद्ध होते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मलेरकोटला का यह प्रशिक्षण केंद्र केवल ड्राइविंग कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि पंजाब सरकार चालकों की सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठाने, सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X