Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत

Updated on Saturday, October 04, 2025 17:45 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में कई नई योजनाओं को शुरू किया जाएगा।
शनिवार को विदेश रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज,कृष्ण लाल पंवार,कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, आरती राव मौजूद रहे। बैठक में बताया कि 17 अक्टूबर को नायब सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत 
नायब सरकार का होगा एक साल पूरा, शुरू होंगी कई योजनाए 

इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जापान दौरे के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। पहले यह दौरा 11 अक्टूबर तक था लेकिन अब सीएम 8 अक्टूबर की शाम दिल्ली वापस आएंगे।
इसके बाद नौ अक्टूबर की सुबह दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक की जाएगी। मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सरकार व संगठन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दिल्ली में ही दोपहर एक बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विधायकों की डयूटियां लगाई जाएंगी।
इस बीच भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर 11 अक्टूबर को पंचकूला में संगठन की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संगठनात्मक स्तर पर नेताओं की डयूटियां लगाई जाएंगी। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X