Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पारदर्शी और निर्विघ्न सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब श्रम विभाग ने सभी सेवाओं को किया ऑनलाइन

Updated on Saturday, October 04, 2025 17:07 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया है कि श्रम विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमों के तहत दी जाने वाली सभी सेवाओं और औद्योगिक योजनाओं को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि श्रमिकों, उद्योगों और अन्य हितधारकों को पारदर्शी, समयबद्ध और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान की जा सकें। “व्यापार करने में आसानी” और “सुखमय जीवन” के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बताते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि विभाग ने विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां, पंजीकरण, लाइसेंस और कल्याणकारी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है।

पारदर्शी और निर्विघ्न सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब श्रम विभाग ने सभी सेवाओं को किया ऑनलाइन: तरुनप्रीत सिंह सौंद


इन सेवाओं में भवन योजनाओं से संबंधित स्वीकृति, स्टेबिलिटी प्रमाणपत्रों की स्वीकृति, कारखानों का पंजीकरण और लाइसेंसिंग, लाइसेंस का नवीनीकरण और संशोधन, रात की शिफ्टों में महिलाओं को रोजगार देने संबंधी अनुमति, प्रमुख मालिकों और ठेकेदारों का पंजीकरण, कल्याण कोष का भुगतान, पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड से लाभ प्राप्त करने संबंधी दावा, निर्माण स्थलों और ट्रेड यूनियनों का पंजीकरण, श्रम कानूनों के तहत वार्षिक रिटर्न दाखिल करना, पंजाब भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत लाभ तथा दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण आदि शामिल हैं।

सौंद ने कहा, “इन सेवाओं को डिजिटलाइज करके पंजाब सरकार ने अनावश्यक देरी और परेशानी को समाप्त कर दिया है तथा सेवाएं प्रदान करने में अधिक दक्षता लाई है। अब श्रमिक और मालिक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।” उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की है कि अपने घर या कार्यस्थल से आसानी से इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल : https://pblabour.gov.in पर जाएं।

श्रम मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों के लिए सुचारू और व्यवसाय-अनुकूल प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। डिजिटलीकरण इस दिशा में एक बड़ा कदम है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X