Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पूर्व सांसद आज नरवाना से शुरू करेंगे सद्भाव यात्रा

Updated on Saturday, October 04, 2025 17:02 PM IST

 
 
 
चंडीगढ़। हरियाणा में राजनीतिक रैलियों के बाद रविवार से यात्रा का दौर शुरू होने जा रहा है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह जींद जिला के नरवाना से प्रदेशव्यापी सद्भाव यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा से पल्ला झाड़ते हुए इसे बृजेंद्र सिंह की निजी यात्रा करार दिया है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना खत्म हो गई है।  
पूर्व सांसद आज नरवाना से शुरू करेंगे सद्भाव यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष व् नेता प्रतिपक्ष के शामिल होने पर संशय 

जिससे साफ हो गया है कि इस यात्रा के माध्यम से बृजेंद्र सिंह खुद को प्रदेश स्तरीय नेता के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ अपने माता-पिता के समर्थकों को लामबंद करेंगे। हालांकि बृजेंद्र सिंह की सदभाव यात्रा वाली बस पर राहुल गांधी व बृजेंद्र सिंह की बड़ी फोटो के अलावा सोनिया गांधी से लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र तक की तस्वीरें लगाई गई हैं। आपस में भाई होने के बावजूद चौधरी बीरेंद्र सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा है। बृजेंद्र की मां प्रेम लता भी विधायक रह चुकी हैं।
इस यात्रा से पहले शनिवार को बृजेंद्र सिंह ने दावा किया कि वह कांग्रेसी हैं और यह यात्रा कांग्रेस की है। मेरे साथ जो यात्री होंगे कांग्रेसी होंगे, जिनके मन में कांग्रेस को आगे बढऩे का प्रयास होगा। कांग्रेस का झंडा लेकर सडक़ पर निकल रहा हूं जो जुडऩा चाहेंगे जुड़ जाएंगे ,नहीं जुडऩा होगा नहीं जुड़ेंगे। कोशिश रहेगी सभी एक जगह दिखें। बृजेंद्र सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की एकजुटता का सवाल यात्रा खत्म होने के बाद विश्लेषण का मुद्दा बन सकता है।
दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बृजेंद्र सिंह का उनके पास भी फोन आया था लेकिन व्यस्तता के चलते वे इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस यात्रा को कांग्रेस का अधिकृत कार्यक्रम मानने से इंकार कर दिया था। इस पर राव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को किसी भी कार्यक्रम के लिए हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा करनी चाहिए। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X