Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए 1,170 करोड़ रुपए का प्रावधान किया

Updated on Friday, October 03, 2025 16:52 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधवाओं और निर्भर महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत 1170 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

पंजाब सरकार ने विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए1170 करोड़ रुपए का प्रावधान किया

अगस्त तक 6.66 लाख लाभार्थियों को 593.14 करोड़ रुपए की राशि जारी – डॉ. बलजीत कौर

वित्तीय सहायता से महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन में नया बल मिला



उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 तक 593.14 करोड़ रुपए की राशि जारी कर 6.66 लाख महिलाओं को सीधे लाभ प्रदान किया जा चुका है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया, “मान सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाना भी है।” डॉ बलजीत कौर ने आगे कहा कि सरकार का यह प्रयास केवल राशि वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं को नई उम्मीद और हिम्मत देने का भी माध्यम है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ रही हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला अपने परिवार के लिए सहारा बनती है और अपने बच्चों के भविष्य को संवार सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से वे परिवार और समाज में अधिक सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभा सकती हैं। डॉ बलजीत कौर ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के लगातार प्रयासों से अब सहायता राशि बिना किसी रुकावट के सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुँच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं। डॉ बलजीत कौर ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सामाजिक रूप से सुरक्षित, सशक्त और समावेशी राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X