Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों ने एनडीए की लिखित परीक्षा की पास

Updated on Thursday, October 02, 2025 18:06 PM IST



चंडीगढ़, 
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 47 कैडेटों ने एन.डी.ए.-156 कोर्स के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एन.डी.ए.) (II) लिखित परीक्षा पास कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस संबंध में यू.पी.एस.सी. ने बुधवार देर शाम परिणाम घोषित किए। यह कोर्स जून 2026 में शुरू होगा।

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों ने एनडीए की लिखित परीक्षा की पास

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं


पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि एन.डी.ए. (II) लिखित परीक्षा देने वाले इस संस्थान के 57 कैडेटों में से 47 कैडेटों ने 82.45 प्रतिशत की शानदार सफलता दर से परीक्षा पास की है। यह संस्थान द्वारा एन.डी.ए. (I) या एन.डी.ए. (II) परीक्षाओं के लिए हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक सफलता दर है।

कैडेटों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, ‘ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। मेरी ओर से उन्हें एस.एस.बी. इंटरव्यू और ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं। परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल (रिटायर्ड) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. ने कहा कि कैडेट अब जल्द ही अपना सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) इंटरव्यू देंगे। उन्होंने संस्थान के स्टाफ और अध्यापकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के नौ में से सात कैडेट ए.एफ.सी.ए.टी. परीक्षा पास कर चुके हैं, जिसके परिणाम हाल ही में डी-क्लासीफाइड किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इसके 179 पूर्व विद्यार्थी रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बने हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X