Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में सीआरएम मशीनें अब एक क्लिक पर होंगी उपलब्ध

Updated on Thursday, October 02, 2025 18:01 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप पर 85,000 से अधिक इन-सीटू और एक्स-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) मशीनों की मैपिंग की गई है। उल्लेखनीय है कि यह मोबाइल ऐप एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जिसे टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिये छोटे और सीमांत किसानों तक इन अति-आधुनिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की पहुँच को और आसान बनाने के लिये तैयार की गयी है।

पंजाब में सीआरएम मशीनें अब एक क्लिक पर उपलब्ध; ‘उन्नत किसान’ ऐप पर 85 हज़ार से अधिक मशीनों की मैपिंग की गई

किसान घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से बुक कर सकते हैं सी.आर.एम. मशीन - गुरमीत सिंह खुड्डियां

किसानों को ज़मीनी स्तर पर सहायता प्रदान करने और गतिविधियों की निगरानी के लिए 5,000 से अधिक गाँव स्तरीय फ़ैसिलिटेटर और क्लस्टर अधिकारी तैनात: कृषि मंत्री



इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की जानकारी साझा करते हुए खुड्डियां ने बताया कि यह पहल किसानों को अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन से सी.आर.एम. मशीनें आसानी से बुक करने की सुविधा देती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मशीन को खेती योग्य क्षेत्र के अनुसार जियो-टैग किया गया है, जिससे फसल अवशेष प्रबंधन गतिविधियों की निगरानी और दस्तावेज़ीकरण आसान हो जाता है।

कृषि मंत्री ने इस ऐप के मज़बूत ईकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें 5,000 से अधिक ग्राम स्तरीय फ़ैसिलिटेटर (वी.एल.एफ.) और क्लस्टर अधिकारी (सी.ओज़.) शामिल हैं, जो किसानों को ज़मीनी स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ-साथ गतिविधियों की निगरानी करेंगे। यह प्लेटफॉर्म सी.आर.एम. मशीनों के निजी मालिकों को भी अपने उपकरण पंजीकृत करने की सुविधा देता है, ताकि मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। सामुदायिक सहयोग के लिए वी.एल.एफ. किसानोें की ओर से भी मशीनें बुक कर सकते हैं, ताकि कोई भी किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।

खुड्डियां ने ऐप के बैकएंड के बारे में बताया कि इसमें एक रीयल-टाइम डैशबोर्ड है, जो मशीनों के उपयोग और फील्ड अधिकारियों की गतिविधियों की सटीक निगरानी सुनिश्चित करता है। यह जवाबदेही, समस्याओं के त्वरित समाधान और अनुकूल संसाधन सुनिश्चित करता है तथा कटाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की ट्रैकिंग और प्रबंधन में इस डैशबोर्ड की प्रभावशीलता फसल अवशेष प्रबंधन पहलों की समग्र दक्षता को और बढ़ाती है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने ‘उन्नत किसान’ ऐप के किसान-हितैषी डिज़ाइन का ज़िक्र करते हुए किसानों से इसका उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस ऐप ने फसल अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) मशीनरी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और समन्वित बनाया है। उन्होंने कहा कि नज़दीकी कस्टम हायरिंग सेंटसों और निजी मशीन मालिकों से आसान बुकिंग सुनिश्चित करके यह ऐप पराली प्रबंधन का एक वैज्ञानिक विकल्प प्रदान करता है और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के पर्यावरण व टिकाऊ कृषि से संबंधित लक्ष्यों का समर्थन करता है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने पंजाब में कृषि क्षेत्र के विकास में ‘उन्नत किसान’ ऐप की अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऐप किसानों को सी.आर.एम. मशीनरी तक आसान पहुँच उपलब्ध करा रहा है और राज्य में टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भविष्य की प्रगति हेतु इसकी डिजिटल नींव को और सशक्त करने का संकल्प व्यक्त किया। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X