Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: बुराई पर अच्छाई की जीत में हो हमारी भागीदारी: राजीव कुमार

Updated on Thursday, October 02, 2025 17:48 PM IST

गुरुग्राम। यहां सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व स्कूल प्रबंधक ने स्कूल के स्टाफ व बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन करके यह सीख दी गई कि बुराई का अंत ऐसा ही होता है। इसलिए हमें सदा नेकी, अच्छाई ही अपने जीवन में अपनानी चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल दीपिंदर कौर, कॉर्डिनेटर अनीता वाधवा व ज्योति त्यागी भी मौजूद रहीं।

-ना बुरा करें, ना देखें और ना होने दें
-दशहरा पर्व हमेंं देता है बुराई के खात्मे की सीख


दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन से पूर्व अपने संदेश में स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि हमें अपने जीवन में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी भागीदारी बुराई पर अच्छाई की जीत में हो। हम ना बुरा करें, ना देखें और ना होने दें। ऐसा करके हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने देश के भावी कर्णधार बच्चों को यह शिक्षा देते हुए कहा कि जीवन में सिर्फ अच्छा रोजगार पा लेना या बड़ी संपत्ति का मालिक हो जाना ही सफलता नहीं कहलाता, बल्कि हम समाज को क्या दे रहे हैं यह महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति तभी सफल है जब समाज में उसका योगदान हो।
प्रबंधक राजीव कुुमार ने कहा कि दशहरा पर्व हमें यह शिक्षा भी देता है कि हमें सदैव अपने भाई के साथ खड़े रहना है। मर्यादा हमारा गहना होना चाहिए। भगवान राम के साथ उनके भाई लक्ष्मण थे तो उन्होंने सोने की लंका को मिट्टी में मिला दिया। रावण के साथ उसका भाई नहीं था तो रावण का बहुत बुरा हश्र हुआ। उस समय के एक-एक पात्र से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राजीव कुमार ने कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल बच्चों में शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण का भी काम करता है। उन्हें अच्छे नागरिक बनाने पर काम किया जाता है।
विद्यालय की प्रिंसिपल दीपिंदर कौर ने कहा कि स्कूल ही ऐसा संस्थान है, जहां से बच्चे का सर्वांगीण विकास शुरू किया जाता है। यह उनके जीवन रूपी महल की नींव होता है। जब तक नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक महल या घर मजबूत नहीं होगा। इसलिए यहां पढऩे वाले हर बच्चे को शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है। उसे एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी जाती है। देश के लिए अपना योगदान देने की शिक्षा बच्चों को दी जाती है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X