Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा बना बच्चों का दाखिला रोकने वाला पहला प्रदेश, MIS पोर्टल बंद करना शिक्षा पर ताला: कुलभूषण शर्मा

Updated on Thursday, October 02, 2025 17:12 PM IST



चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुलभूषण शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा MIS पोर्टल बंद करना अवैधानिक है, जिससे 2,800 से अधिक विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से बच्चों का स्कूल में प्रवेश ही रुक गया है और हरियाणा देश का पहला प्रदेश बन गया है जो खुद बच्चों की पढ़ाई पर ताला लगा रहा है। यह न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सीधा आघात है बल्कि राज्य की सकारात्मक छवि को धूमिल भी कर रहा है।

हरियाणा बना बच्चों का दाखिला रोकने वाला पहला प्रदेश, MIS पोर्टल बंद करना शिक्षा पर ताला: कुलभूषण शर्मा


उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए बच्चों के पोर्टल पर सीट दिखाने का काम शुरू किया, लेकिन न तो स्कूल संचालकों को इसकी कोई ट्रेनिंग दी गई और न ही दस्तावेजों में सुधार का विकल्प उपलब्ध कराया गया। इसके विपरीत, विभाग विद्यालयों पर यह आरोप लगा रहा है कि उनके दस्तावेज अपूर्ण या गलत हैं।  शर्मा ने इसे शिक्षा विभाग की अक्षमता बताया और कहा कि जब मान्यता पत्र जारी करना स्वयं सरकार का कार्य है, तो मान्यता प्राप्त स्कूलों से बार-बार दस्तावेज मांगना और उनके नाम पर भारी-भरकम जुर्माने (₹30,000 से ₹70,000 तक) थोपना सर्वथा अन्यायपूर्ण है तथा यह जजिया कर के समान है और शिक्षा के मंदिरों पर इस प्रकार का जुर्माना इतिहास में कभी भी नहीं लगा होगा।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार बच्चों को स्कूलों में लाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाती है और प्रवेश उत्सव मनाती है, वहीं दूसरी ओर MIS पोर्टल बंद कर बच्चों के प्रवेश पर ताले जड़ दिए गए हैं। यह स्थिति न केवल शिक्षा के अधिकार की भावना के खिलाफ है बल्कि बच्चों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित भी कर रही है।  शर्मा ने दोहराया कि प्राइवेट स्कूल गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के खिलाफ कभी नहीं रहे। यदि सरकार पारदर्शी नीति और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करे तो सभी विद्यालय निर्धारित 25 प्रतिशत बच्चों सिर्फ एक कक्षा में ही नहीं बल्कि हर कक्षा में  शिक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि स्कूल संचालक इसके लिए शपथ पत्र देने को तैयार हैं, किंतु सरकार भी शपथ पत्र दे कि वह 6 महीने के भीतर सभी बकाया भुगतान करेगी। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मांग की है कि विभाग द्वारा थोपे गए अव्यवहारिक आदेशों और जुर्मानों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा प्राइवेट स्कूलों के साथ विश्वास और सहयोग का माहौल बनाते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X