Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में 1359 किलोग्राम हेरोइन सहित 31 हजार से अधिक नशा तस्कर काबू

Updated on Wednesday, October 01, 2025 18:51 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशों के विरुद्ध छेड़े गए निर्णायक युद्ध ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के सात महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 20,641 एफआईआर दर्ज कर 31,478 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1359.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब में 1359 किलोग्राम हेरोइन सहित 31 हजार से अधिक नशा तस्कर काबू
 पुलिस टीमों ने 12.73 करोड़ रुपये, 437 किलोग्राम अफीम, 248 क्विंटल भुक्की, 37 लाख नशीली गोलियाँ भी कीं जब्त
 इस ऑपरेशन के 214वें दिन, 2.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.34 लाख नशीली गोलियों समेत 81 नशा तस्कर पकड़े गए
 ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया राज़ी


इस नशा-विरोधी अभियान के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों तहत, राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोज़ाना विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी  का भी गठन किया है।

पिछले सात महीनों में 1359.5 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस ने 437 किलोग्राम अफीम, 248 क्विंटल भुक्की, 31 किलोग्राम चरस, 498 किलोग्राम गांजा, 7.2 किलोग्राम आईस, 37 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 12.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है। इस अभियान को 214वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 1.34 लाख नशीली गोलियाँ और 8110 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इस ऑपरेशन के दौरान 79 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 392 स्थानों पर छापेमारी की, जिनसे 63 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस अभियान में 431 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी ) लागू की है। इसी कड़ी में, पंजाब पुलिस ने आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया है।
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X