Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में मिग-21 लड़ाकू जेट प्रदर्शित करने की इच्छा जताई

Updated on Wednesday, October 01, 2025 18:48 PM IST



चंडीगढ़, 
छात्रों में देशभक्ति की भावना भरने और उनके सपनों को पंख देने के लिए एक अहम और दूरदर्शी कदम उठाते हुए, पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायु सेना से पाँच मिग-21 लड़ाकू जेट, जिन्हें हाल ही में सेवानिवृत्त किया गया है, को राज्य के प्रमुख स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में प्रदर्शित करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

पंजाब सरकार ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में मिग-21 लड़ाकू जेट प्रदर्शित करने की इच्छा जताई

 हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायु सेना प्रमुख को पाँच मिग-21 विमान विभिन्न स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में प्रदर्शित करने के लिए लिखा पत्र

 आने वाली पीढ़ियों के सपनों को उड़ान देने और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए उठाया गया कदम: बैंस

शिक्षा मंत्री स बैंस ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह को लिखे पत्र में कहा, “हम मिलकर, मिग-21 को एक जीवंत श्रद्धांजलि दे सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और समर्पण की भावना पैदा कर सकते हैं।” उन्होंने  पाँच मिग-21 लड़ाकू जेट लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, नंगल और खरड़ के स्कूलों में प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब के हजारों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को रक्षा, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस टेक्नॉलॉजी और अन्य संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार  इन स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की औपचारिक स्थापना के लिए भारतीय वायु सेना के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है, ताकि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की मौजूदगी विद्यार्थियों को रोज़ाना साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित करेगी। भारतीय वायु सेना की राष्ट्र के प्रति शानदार सेवाओं को सलाम करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने प्रतिष्ठित मिग-21 विमान की हाल ही में हुई सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएँ दीं और इसे भारत के रक्षा इतिहास में साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मिग-21, जिसने 1965 की भारत-पाक युद्ध, 1971 की बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और 1999 की कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई, अपनी गौरवशाली विरासत की याद दिलाते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारतीय वायु सेना के प्रोटोकॉल और परंपराओं का सख्ती से पालन करते हुए इन विमानों की स्थापना और प्रदर्शनी पूरे सम्मान के साथ की जाएगी। बैंस ने कहा कि यह अनूठी पहल मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवोन्मेषी और परिवर्तनकारी शिक्षा नीति का हिस्सा है, जिसके तहत शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचा उठाने के लिए शिक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समेत कई अन्य दूरगामी कदम उठाए गए हैं। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X