Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंजाब सिविल सचिवालय में हुआ "पहिल मार्ट" का उद्घाटन

Updated on Wednesday, October 01, 2025 18:20 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पी.एस.आर.एल.एम.) द्वारा आज "पहिल मार्ट" का उद्घाटन किया गया। यह मार्ट ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं-सहायता समूहों (एस.एच.जी.) द्वारा तैयार हस्तशिल्प वस्तुएँ और जैविक उत्पादों को समर्पित एक विशेष बाजार है।

महिलाओं को सशक्त बनाने  के लिए पंजाब सिविल सचिवालय में हुआ "पहिल मार्ट" का उद्घाटन


इस मार्ट का उद्घाटन बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद, पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रबंधकीय सचिव अजीत बालाजी जोशी द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर 1, चंडीगढ़ में किया गया।

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की कारीगरी और उद्यमिता को प्रदर्शित करने वाला यह "पहिल मार्ट" लोगों को पंजाब की समृद्ध विरासत का अनूठा अनुभव प्रदान करता है और ग्रामीण कारीगरों की समर्पण और नवाचार को दर्शाते हुए जैविक उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करता है। इस पहल के तहत न केवल स्वयं-सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं को सीधे बाज़ार तक पहुँचाया जाता है, बल्कि ग्रामीण समुदायों में स्वावलंबन, आर्थिक प्रगति और महिला सशक्तिकरण की लहर पैदा करने हेतु यह मंच तैयार किया गया है। इस मार्ट पर उपलब्ध प्रमुख उत्पादों में फुलकारी, सूट, जूतियाँ, शहद, अचार, स्क्वैश, सिरका, तेल, मसाले, गेहूँ का आटा, पापड़, साबुन, मुरब्बे, मोमबत्तियाँ आदि शामिल हैं।

सौंंद ने मार्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्वावलंबन, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि "पहिल मार्ट" पंजाब की ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता और उद्यमी भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह मार्ट स्वयं-सहायता समूहों को नए बाज़ारों तक पहुँचाने और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह मंच अन्य महिलाओं को स्व-रोज़गार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे सामाजिक प्रगति में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त शीना अग्रवाल, सी.ई.ओ. पी.एस.आर.एल.एम. वरजीत वालिया, ए.सी.ई.ओ. पी.एस.आर.एल.एम. रुपाली टंडन और महा सचिव प्रबंधन गौरी प्रसाद जोशी सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और एस.एच.जी. सदस्य उपस्थित थे। सभी ने ग्रामीण महिला उद्यमियों के अद्वितीय उत्साह की सराहना की। "पहिल मार्ट" की शुरुआत के साथ, पी.एस.आर.एल.एम. प्रदेश की ग्रामीण प्रतिभा को विकसित करने, सतत आजीविका में सहायता करने और पंजाब में महिला सशक्तिकरण संबंधी पहलों को सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X