Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा ने अंबाला छावनी में समाज सेवा में नए आयाम स्थापित किए: अनिल विज

Updated on Wednesday, October 01, 2025 18:00 PM IST



चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की 2 अक्टूबर को जयंती तक भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में चलाए गए सेवा पखवाड़ा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए समाज सेवी कार्यों में बढ़चढ़कर भागेदारी की।
सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा ने अंबाला छावनी में समाज सेवा में नए आयाम स्थापित किए: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चारों मंडलों में अलग-अलग लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 1468 लोगों की जांच की गई, रक्तदान शिविरों में 353 ने रक्तदान किया व विभिन्न स्थानों पर 610 वृक्ष रोपित किए गए
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, आम नागरिक भी कार्यक्रमों में शामिल हुए

विज ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने अम्बाला छावनी में समाज सेवा क्षेत्र में नए आयामों को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में चारों मंडलों जिनमें सदर मंडल, महेशनगर मंडल, शास्त्री मंडल व ग्रामीण मंडल में रक्तदान व स्वास्थ्य चेकअप शिविरों के अलावा नमोवन कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया था। इसके अलावा सफाई अभियान भी भाजपा द्वारा चलाए गए थे जिनमें कार्यकर्ताओं के अलावा जनभागीदारी भी रही।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि चारों मंडलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था और इन शिविरों में बढ़चढ़कर नागरिकों ने हिस्सा लिया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन को देखते हुए 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था, मगर कार्यकर्ताओं व लोगों के उत्साह के कारण इससे कई ज्यादा रक्त शिविरों में एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि चारों मंडलों में लगाए गए रक्तदान शिविर में कुल 353 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।

इसी तरह चारों मंडलों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए जिनमें कुल 1468 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसी प्रकार नमोवन कार्यक्रम के तहत मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर 75 वृक्ष लगाने का लक्ष्य था, लेकिन मंडलों में ज्यादा वृक्ष लगाए गए और चारों मंडलों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कुल 610 वृक्ष लगाए गए।

भाजपा द्वारा इन स्थानों पर लगाए गए रक्तदान शिविर

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि चारों मंडलों द्वारा अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए गए जिनमें सदर मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में लगाए गए शिविर में 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसी तरह महेशनगर मंडल द्वारा श्री बांके बिहारी धर्मशाला में आयोजित शिविर में 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जबकि शास्त्री मंडल द्वारा गढ़वाल धर्मशाला में लगाए शिविर में 80 यूनिट और ग्रामीण मंडल द्वारा बब्याल महाराणा प्रताप भवन में लगाए शिविर में 84 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
 
भाजपा द्वारा इन स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि सदर मंडल द्वारा 12 क्रास रोड पर जाटव धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 305 लोगों की जांच की गई। महेशनगर मंडल द्वारा हरि नगर गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 313 लोगों की जांच हुई, वहीं शास्त्री मंडल द्वारा मच्छौंडा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 405 लोगों की जांच हुई जबकि ग्रामीण मंडल द्वारा श्याल नगर में आयोजित शिविर में 445 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सभी शिविरों में निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया जबकि गंभीर पाए जाने वाले मरीजों को आगे जांच के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

चार स्थानों पर भाजपा द्वारा 610 वृक्ष रोपित किए गए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत नमोवन कार्यक्रम में सदर मंडल द्वारा तोपखाना झील के पास 135 वृक्ष रोपित किए गए। इसी तरह महेशनगर मंडल द्वारा इंडस्ट्री एरिया में 80 वृक्ष रोपित किए गए, शास्त्री मंडल द्वारा शहीद स्मारक के पास 320 वृक्ष रोपित किए जबकि ग्रामीण मंडल द्वारा पंजोखरा साहिब में 75 वृक्ष रोपित किए गए। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X