Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: छह दिन में एक लाख 71 हजार लाडो ने किया लक्ष्मी के लिए आवेदन

Updated on Wednesday, October 01, 2025 17:51 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना के लिए छह दिन के भीतर एक लाख 71 हजार युवतियों ने आवेदन किया है। महिलाओं को हर माह 2100 रुपये दिए जाने के लिए यह योजना 25 सितंबर को शुरू की गई थी। जिसके तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से लाडो लक्ष्मी एप को लांच किया गया।
छह दिन में एक लाख 71 हजार लाडो ने किया लक्ष्मी के लिए आवेदन
हरियाणा दिवस पर खाते में आएगी धनराशि
सीएम बोले,18.50 लाख महिलाओं को मिल रहा 500 में सिलेंडर

बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि योजना को लेकर महिलाओं को खूब उत्साह है। हर रोज 25 से 30 हजार महिलाएं एप पर पंजीकरण करा रही हैं। अब तक छह दिनों में लाडो लक्ष्मी एप पर एक लाख 71 हजार 946 महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं।
यह आंकड़े बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साझा किए। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधायक रणधीर पनिहार विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाडो को लड्डू बताते हैं, उन्हें बताना चाहूंगा कि यह 2100 रुपये का लड्डू है, जोकि महिलाओं को हर महीने मिलेगा। पहले चरण में प्रदेश की लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 2100 रुपये प्रतिमाह देने हेतु पहले बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और अब हरियाणा दिवस पहली नवंबर से यह योजना लाभार्थियों तक पहुंच जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान महिलाओं को 500 रुपये सिलेंडर देने का वादा किया था, अब 18.50 लाख महिलाओं की रसोई में 500 रुपये में सिलेंडर पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल झूठ बोलकर कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में वोट लिए, जबकि यही काम इंडी गठबंधन की आप पार्टी ने पंजाब में किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा विपक्ष के नेता की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिये जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी को बधाई, लेकिन सवाल यह है कि जब बनाना ही भूपेंद्र हुड्डा को था तो इतनी देरी क्यों की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल गुटों की कांग्रेस है। 
 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X