Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नशा तस्कर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े तस्कर 4.7 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 30, 2025 18:42 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के अभियान के तहत सफलता प्राप्त करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पटियाला ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश कुमार, निवासी गांव दालम, बटाला के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश कुमार दुबई-आधारित अमृतपाल सिंह, जो कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है, के साथ निकटता से काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आपराधिक नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है ताकि पूरे गठजोड़ को उजागर किया जा सके। इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एआईजी सीआई पटियाला डॉ. सिमरत कौर ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध वंश कुमार ने तरनतारन से हेरोइन की खेप उठाई है और उसे जालंधर पहुंचाने जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई पटियाला की पुलिस टीमों ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई, साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
नशा तस्कर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े तस्कर को 4.7 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

 जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी साथी के निर्देश पर काम कर रहा था आरोपी: डीजीपी गौरव यादव

 सप्लाई चेन का पता लगाने और खेप प्राप्त करने वालों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी: एआईजी सीआई पटियाला डॉ. सिमरत कौर

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार वंश, अमृतपाल सिंह के निर्देशों पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की धारा 302 शामिल हैं। आगे यह भी बताया गया कि स्थानीय अदालत ने अमृतपाल को एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ है। एआईजी ने कहा कि सप्लाई चेन का पता लगाने और जालंधर में खेप प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X